- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Earthquake Jolts Jammu Kashmir On New Year 2026
न्यू ईयर पर भूकंप के झटकों से दहला कश्मीर, दहशत में घर से भागे लोग, मची अफरा-तफरी
Jammu Kashmir News: 1 जनवरी 2026 की सुबह कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग अचानक अपने घरों से बाहर भागने लगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेत्क तस्वीर (Image- Social Media)
Earthquake in jammu Kashmir: 1 जनवरी 2026 की सुबह कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग अचानक अपने घरों से बाहर भागने लगे और काफी देर तक दहशत में रहे। भूकंप के कारण कुछ समय के लिए सड़कों पर भी अफरा-तफरी मच गई।
कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ये झटके 1 जनवरी 2026 को सुबह 04:42 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.0 दर्ज की गई है। इसका केंद्र हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में था, जो जमीन की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भले ही तीव्रता कम थी, लेकिन सुबह के सन्नाटे में महसूस हुए इन झटकों ने लोगों को डरा दिया।
भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें
भूकंप से पहले
● अपने घर को भूकंपरोधी बनाने के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लें
● दीवारों और छत में मौजूद दरारों की समय पर मरम्मत कराएं
● खुले शेल्फ दीवार से अच्छी तरह बांधें और भारी सामान निचले शेल्फ पर रखें
● एक आपातकालीन किट तैयार रखें
● परिवार के साथ मिलकर निजी आपदा प्रबंधन योजना बनाएं
● ‘झुको, ढको और पकड़ो’ तकनीक का अभ्यास करें
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार
इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, भूकंप के बाद 1,000 किमी तक अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा! खामेनेई के पोस्टर पर बवाल, राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने पर भिड़े विधायक
भूकंप के दौरान
● घबराने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें
● किसी मजबूत टेबल के नीचे चले जाएं, एक हाथ से सिर ढकें और झटके रुकने तक टेबल को पकड़े रहें
● झटके थमते ही सावधानी से बाहर निकलें, लिफ्ट का प्रयोग न करें
● बाहर पहुंचने के बाद इमारतों, पेड़ों, दीवारों और बिजली के खंभों से दूर रहें
● यदि आप वाहन में हैं तो गाड़ी रोक दें और झटके खत्म होने तक अंदर ही रहें, पुल या फ्लाईओवर से बचें
भूकंप के बाद
● क्षतिग्रस्त इमारतों में दोबारा प्रवेश न करें
● सीढ़ियों का उपयोग करें, लिफ्ट या एलिवेटर से बचें
यह भी पढ़ें- इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानें IMD का अलर्ट
● माचिस या आग न जलाएं
● अपने मुंह को कपड़े से ढक लें
● दीवार या पाइप पर हल्की आवाज करें
● सीटी बजाकर ध्यान आकर्षित करें
● बहुत जरूरी होने पर ही चिल्लाएं
Earthquake jolts jammu kashmir on new year 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Apr 11, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM














