इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानें IMD का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम बिगड़ने की संभावना है। दिल्ली में हल्की बारिश और यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
There is a possibility of rain in these states today, know the IMD alert
यूपी में छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में आज कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी है। राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कश्मीर में कैसा रहेगा दिन ?

कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

झारखंड में कोहरे का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के विभिन्न इलाकों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब-हरियाणा में छाएंगे बादल

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ ऊपर दर्ज किया गया। वैसे, दोनों राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और पंजाब में आज मौसम ठंडा और आसमान बादलों से घिरा रहेगा। पंजाब में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। हरियाणा में दिन का तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है। दोनों राज्यों में हल्की धुंध और बादल छाए रहेंगे।

यूपी में कोहरे का भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी बेहद कम है। इस चलते जनजीवन और यातायात बेहद प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से वातावरण में अस्थिरता बढ़ जाएगी। इस चलते 2 जनवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्सों में कोहरा कम होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com