-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Article 370 Abrogation Jammu Kashmir Assembly Pdp Nc Congress Bjp Clashes Rashid Engineer Brother
पोस्टर को लेकर छिड़ा विवाद हाथापाई तक आया, जम्मू कश्मीर विधानसभा में हुए बवाल की पूरी स्टोरी
- Written By: अर्पित शुक्ला
विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा बोल रहे थे कि तभी बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद आर्टिकल 370 का पोस्टर लेकर आए और वेल में कूद पड़े और पोस्टर लहराने लगे.

jammmu kashmir assembly (Image- Social; Media)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को जबरदस्त बवाल हुआ। विधानसभा में पक्ष तथा विपक्ष के विधायकों के बीच आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को लेकर हंगामा हुआ। सदन में यह हंगामा 370 की बहाली से जुड़े दो प्रस्तावों की वजह से हो रहा है।
बता दें कि, सत्ता में आई नेशनल कॉन्फ्रेंस 370 मामले पर ज्यादा मुखर दिखना चाहती हा, लेकिन पीडीपी और सज्जाद लोन की पार्टी सहित अन्य दल भी इस मामले पर क्रेडिट वॉर में पीछे नहीं दिख रहे हैं।
जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने का प्रस्ताव
जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा बहाल करने को लेकर बुधवार को विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गया था। इस प्रस्ताव को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता ने विधानसभा में पेश किया था, जिसमें जम्मू कश्मीर सरकार ने केंद्र सरकार से चुने गए प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने की अपील की थी। लेकिन भाजपा ने इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया था।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद
लेकिन गुरुवार को विधानसभा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35ए को बहाल करने की मांग को लेकर एक नया प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान नेता विपक्ष सुनील शर्मा बोल रहे थे तभी इंजीनियर राशिद के भाई तथा विधायक खुर्शीद अहमद शेख की ओर से अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हो गया। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसको लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई।
आपस में भिड़े विधायक
जम्मू कश्मीर विधानसभा में इरान हाफिज लोन ने 370 को लेकर बैनर दिखाया। इरफान हाफिज लोन तथा बीजेपी सदस्यों के बीच हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। बीजेपी की ओर से सुरक्षा पर आवाज उठाई गई कि ऐसी चीजों को कैसे अनुमति दी जाती है।
क्या बोले खुर्शीद अहमद
विधानसभा में 370 की बहाली का पोस्टर दिखाए जाने को लेकर खुर्शीद अहमद शेख ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमने असेंबली से अप्रोच किया था कि हम ऐसा प्रस्ताव लाना चाहते हैं। लेकिन इन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। खुर्शीद ने कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा का यह पांच दिनों का छोटा सा सेशन है और हमें बात करने का मौका नहीं दिया गया। ऐसे में हमारे पास और क्या रास्ता बचा था?
यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना के घाट पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, प्रदूषण के चलते HC ने नहीं दी परमिशन
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या पर ओवैसी ने कही बड़ी बात, सरकार से मांगा जवाब
Article 370 abrogation jammu kashmir assembly pdp nc congress bjp clashes rashid engineer brother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














