- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Arms And Ammunition Recovered By Security Forces After 2 Terrorists Were Neutralised In Sanyal
Jammu-Kashmir: असॉल्ट राइफल्स और ढेर सारा गोला-बारूद, जमीन की जीनत को दहलाने की नापाक साजिश नाकाम, देखें- वीडियो
एसएसपी ने बताया कि सामान को देखकर लगता है कि वे गलत इरादे से आए थे और लंबे समय तक रुकने की तैयारी में थे। ये आतंकी अब बिना सामान और हथियारों के घूम रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

बरामद किए गए हथियारों की तस्वीर (सोर्स- वीडियो)
श्रीनगर: कठुआ पुलिस ने राजबाग थाने में सूफान में मारे गए आतंकियों से बरामद हथियारों को प्रदर्शित किया। एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने बताया कि पुलिस की आतंकियों से चार जगहों पर मुठभेड़ हुई। ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए और हमारे चार जवान शहीद हो गए। इसके अलावा कई जगहों पर आतंकियों को घेरकर मुठभेड़ की गई।
उन्होंने कहा कि आज भी आतंकी भाग रहे हैं, हम उनके पीछे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ताजा घुसपैठ के बाद चार से पांच आतंकियों के होने की सूचना थी। दो मारे गए हैं, बाकी आतंकी भी मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। सीमा से लेकर पहाड़ों तक निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न सुरक्षा बल मिलकर काम कर रहे हैं।
भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद
उन्होंने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके-47 हथियार और एक एम4 के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि सामान को देखकर लगता है कि वे गलत इरादे से आए थे और लंबे समय तक रुकने की तैयारी में थे। ये आतंकी अब बिना सामान और हथियारों के घूम रहे हैं। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से इनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। आतंकियों की कोई बड़ी साजिश है, एक चरण को नाकाम कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा
केरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
तीन दिनों में 1.40 करोड़ LPG बुकिंग…सरकार ने बताया कितनी हुई डिलीवरी, भारत पहुंच रहे गैस से भरे दो जहाज
महाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
⚡️Jammu and Kashmir police recovered large quantities of arms, explosives, and other items from Sanyal and Jakhole encounter sites in Kathua district of Jammu region. @JmuKmrPolice pic.twitter.com/TfQBZ6NI4b — Raja Muneeb (@RajaMuneeb) April 16, 2025
उन्होंने बताया कि आतंकियों के पास से छोटे-छोटे पैकेट में चिट्टा और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। विस्फोटकों से पता चलता है कि वे और अधिक आतंक फैलाने और आईईडी लगाने के इरादे से आए थे, जिसे नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि आतंकी कहां हैं, किस इलाके में हैं, जल्द ही उन्हें भी मार गिराया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने अभियान के दौरान आम लोगों से सुरक्षा बलों को मिले सहयोग की भी सराहना की। एसएसपी ने कहा कि घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते अब उजागर हो चुके हैं और उन्हें इन रास्तों से भागने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवरग्राउंड वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है, उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। मददगारों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
Arms and ammunition recovered by security forces after 2 terrorists were neutralised in sanyal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
May 15, 2026 | 10:15 PMमहाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
May 15, 2026 | 10:11 PMहैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
May 15, 2026 | 10:09 PMअब लेट-लतीफी नहीं चलेगी! CM मोहन यादव ने दिए सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश
May 15, 2026 | 10:00 PM‘Welcome To The Jungle’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…
May 15, 2026 | 09:57 PM20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
May 15, 2026 | 09:52 PMMP News: तरबूज बना ‘काल’? श्योपुर में पिता की मौत, बेटा गंभीर; मुंबई जैसी घटना से मचा हड़कंप
May 15, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














