-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- After Pahalgam Attack Mostly Tourist Places In Kashmir Are Temporarily Closed
Pahalgam Attack: कश्मीर में 48 Tourist Spot बंद, सैलानियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने लिया निर्णय
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार ने एहतियातन ज्यादातर टूरिस्ट प्लेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में ज्यादातर टूरिस्ट प्लेस बंद
श्रीनगर: पहलगाम में हमले के बाद से सरकार की ओर से कश्मीर में सेना की तैनाती के लिए फोर्स भेजी जा रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत की ओर से इस बार कोई बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। पहलगाम हमले के बाद भी कुछ पर्यटक कश्मीर आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब एहतियातन यहां के करीब 48 टूरिस्ट स्पॉट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिए गए हैं। हालात सामान्य होने के बाद यह फिर से खोल दिए जाएंगे।
पहलगाम हमले के बाद भी कश्मीर में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं। कई अपने टूर ग्रुप के साथ अभी भी कुछ स्थानों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं पूरे कश्मीर में अब सुरक्षा बलों की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। फोर्स भी तैनात कर दी गई है जिसके तहत ज्यादातर टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दिए गए हैं।
48 रिसॉर्ट और कई पर्यटन स्थल बंद
पहलगाम हमले के बाद सरकार के आदेश के बाद 48 रिसॉर्ट बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही दूधपात्री और वैरीनाग जैसे कई पर्यटन स्थलों पर भी जाने के लिए रोक लगा दी गई है। इससे कश्मीर में मौजूद कई पर्यटकों को थोड़ी मायूसी हो रही है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले नहीं भूले ये दस्तावेज, वरना पड़ सकता है लौटना, पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा
स्थानीय लोगों की आजीविका पर संकट
टूरिस्ट स्पॉट्स को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश के बाद वे स्थानीय लोग जिनकी आजीविका इसी पर निर्भर करती है उनके सामने खाने-कमाने का संकट खड़ा हो गया है। कश्मीर में टूरिज्म ही ज्यादातर लोगों के कमाई का जरिया है। पहलगाम हमले के बाद से इनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है। ज्यादा दिन हालात ऐसे रहे तो उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
कश्मीर में सुरक्षा पर फोकस
कश्मीर में सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस किया जा रहा है। ऐसे में सरकार 48 टूरिस्ट स्पॉट को फिलहाल बंद करने के साथ कई अन्य स्थलों को भी बंद कर दिया है। टूरिस्ट स्पॉट्स और फोटो विव्यू प्वाइंट्स की ओर जाने वाले मार्गों पर भी एंट्री बैन कर दी गई है। कई सारे रेसॉर्ट्स को फिलहाल के लिए बंद कर दिया दया है।
जम्मू कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वापस लौटने लगे पर्यटक
कश्मीर में 48 टूरिस्ट्स स्पॉट बंद किए जाने के बाद पर्यटकों को निराशा हो रही है। वह कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर जाने से रोक के कारण वह कहीं घूम भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में ज्यादार पर्यटक अब अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं। कुछ पर्यटकों ने बताया कि ज्यादातर टूरिस्ट स्पॉट बंद होने के कारण वे वापस जा रहे हैं।
After pahalgam attack mostly tourist places in kashmir are temporarily closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














