- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Aap Mp Sanjay Singh Under House Arrest In Jammu And Kashmir
श्रीनगर में संजय सिंह हाउस अरेस्ट, मिलने गए फारूख को पुलिस ने रोका; केजरीवाल बोले- खुली गुंडागर्दी
Shrinagar News: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को तनाशाह कहा तो केजरीवाल ने BJP की गुंडागर्दी कहा है।
- Written By: Saurabh Pal

संजय सिंह हाउस अरेस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanjay Singh House Arrest: आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। जिस घर में संजय थे, उस घर के बाहर से पुलिस ने ताला लगा दिया है। साथ ही गेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। घर के अंदर संजय सिंह के साथ कई अन्य नेता भी हैं, जिसमें एक आम आदमी पार्टी की महिला नेता भी हैं।
संजय सिंह आज आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए श्रीनगर पहुंचे थे। इस दौरान वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आप विधायक की गिरफ्तारी को लेकर करने वाले थे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले संजय सिंह सहित कुछ आप नेताओं को एक साथ पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसकी जानकारी खुद संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है।
संजय सिंह बोले- जम्मू-कश्मीर में तानाशाही
संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर में तानाशाही चरम पर है। मैं इस वक्त श्रीनगर में हूं। उन्होंने कहा लोकतंत्र में आवाज उठाना और आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। आज में आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आया था। मुझे धरना प्रदर्शन करना था, लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुझे और इमरान हुसैन सहित कई साथियों को गेस्ट हाउसे से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि न किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और न किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
इल्तिजा मुफ्ती को अलगाववादियों का समर्थन करना पड़ा भारी, महबूबा मुफ्ती की बेटी का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
बहुत दुःख की बात है जम्मू कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूख अब्दुल्ला जी पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की ख़बर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट में आये उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
ये तानाशाही नहीं तो और क्या है? pic.twitter.com/MOcNb1heE6 — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 11, 2025
फारूख अब्दुल्ला पहुंचे संजय सिंह से मिलने
वहीं संजय सिंह के हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते मौके पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला भी पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में संजय सिंह गेट पर चढ़ कर बाहर खड़े फारुख अब्दुल्ला को देख रहे हैं। इस वीडियो में गेट के बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई बार के मुख्यमंत्री मुझसे मिलने आए हैं। उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है।
ये भी पढें- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत संभालेंगे महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
भाजपा खुली गुंडागर्दी पर उतरीः केजरीवाल
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “ये वीडियो देखिए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फ़ारूक़ अब्दुल्ला जी हमारे सांसद संजय सिंह से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने तक नहीं दिया। संजय जी को हाउस अरेस्ट कर रखा है। जनता की आवाज़ दबाई जा रही है, विपक्ष के नेताओं को कैद किया जा रहा है। BJP खुली गुंडागर्दी पर उतर आई है।”
Aap mp sanjay singh under house arrest in jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













