- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Shows Proof Sanjay Singh Reacts Modi Decides Election Results
राहुल गांधी ने दिखाए ‘सुबूत’ तो भड़क उठे संजय सिंह, बोले- मोदी जी जहां चाहेंगे वहां जिताएंगे
Sanjay Singh: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी के प्रजेंटेशन के बाद अब आप सांसद संजय सिह का बयान सामने आया है। उन्होंने का कि राहुल ने जो कहा है उससे साफ है कि वोटों की लूट हुई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

आप सांसद संजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
AAP Leader Sanjay Singh: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मतदाता सूची में अनियमितताओं का दावा किया है। गुरुवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके कथित सबूत पेश किए। इसके बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई है।
देश में चुनावी घोटाले का आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, उसके बाद कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहले भी कई तथ्य पेश किए थे, लेकिन राहुल गांधी ने जो कहा है, उससे साफ है कि वोटों की लूट हुई।
जानिए क्या कुछ बोले संजय सिंह?
आप सांसद ने दिल्ली में अपनी हार के पीछे धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होंने राजधानी में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अब ऐसा लग रहा है कि इन लोगों ने हमारे वोट लूटकर चुनाव जीता है। दिल्ली चुनाव को अवैध घोषित किया जाना चाहिए। दिल्ली चुनाव दोबारा होने चाहिए। भाजपा ने दिल्ली में धोखाधड़ी से जीत हासिल की। दिल्ली चुनाव पूरी तरह रद्द करके दोबारा होने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
‘यह एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है’
राज्यसभा सांसद ने कहा कि केजरीवाल 10 साल से जनता के लिए जो काम कर रहे थे, वह बेमतलब है। जनता का वोट चुराया गया है। उसे लूटा गया है। इसमें हम लूटे गए, हम चुनाव हार गए। यह एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है। आप नेता ने राहुल गांधी के दावे का हवाला देते हुए कहा कि आदित्य श्रीवास्तव नाम का एक आदमी महाराष्ट्र, बेंगलुरु, लखनऊ और वाराणसी में भी वोट डाल रहा है।
‘प्रधानमंत्री भी धोखाधड़ी से जीत रहे हैं’
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भी धोखाधड़ी से जीत रहे हैं, वह भी बड़ी मुश्किल से। अगर उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की होती, तो शायद हार जाते। आप राज्य दर राज्य भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आपने महाराष्ट्र में खेल किया, आपने हरियाणा में किया, हमने आपको दिल्ली में पकड़ा। 35 वोट, 22 वोट, 26 वोट टारगेट किए गए और भाजपा के अधिकारियों ने मंत्रियों के घर जाकर आम आदमी पार्टी के वोट कटवाए।
‘विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है’
उन्होंने आगे कहा कि कि अब इस देश में चुनाव और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। चुनाव आयोग नाम की कोई संस्था नहीं बची है। उन्होंने जनविद्रोह की आशंका भी जताई और कहा, ‘मुझे लगता है कि इस देश में चुनाव आयोग और नरेंद्र मोदी के खिलाफ बहुत बड़ा जनविद्रोह होने वाला है। राहुल गांधी ने आज जो खुलासा किया है, उसके बाद कुछ भी नहीं बचा है।’
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र-हरियाणा में हार…चुनाव आयोग जिम्मेदार? आखिरकार राहुल गांधी ने फोड़ ही दिया ‘एटम बम’
सांसद ने कहा, “अब चुनाव का क्या मतलब है? मोदी जी जहां चाहेंगे, वहां जिताएंगे और जहां चाहेंगे, हराएंगे। जब तक वो ज़िंदा हैं, उनके हारने का सवाल ही नहीं उठता। उन्हें एक भी वोट मत देना, वोट तो उन्हें ही मिलेंगे।” आज एक बहुत ही चौंकाने वाली बात सामने आई।
Rahul gandhi shows proof sanjay singh reacts modi decides election results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













