-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kejriwal Vs Shah Over Pm Cm Removal Bill Controversy
PM-CM को हटाने वाले बिल पर बवाल, केजरीवाल ने शाह से पूछे 2 बड़े सवाल बोले- मुजरिमों को अपनी पार्टी..
- Written By: अभिषेक सिंह
Arvind Kejriwal on Amit Shah: अमित शाह ने एक इंटरव्यू में केजरीवाल का नाम लेकर कहा कि जेल जाकर भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। जिसके चलते इस विधेयक की आवश्यकता हुई। जिस पर केजरीवाल ने पलटवार किया है।

अरविंद केजरीवाल व अमित शाह (डिजाइन)
Arvind Kejriwal: पीएम और सीएम के 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर उन्हे पद से हटाए जाने वाले विधेयक को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच केजरीवाल का नया बयान सामने आया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से 2 तीखे सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही यह भी कहा है कि उन्होंने जेल में रहकर भी बीजेपी की सरकार से अच्छा काम किया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर कहा कि जेल जाकर भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया और इस वजह से ऐसे विधेयक की आवश्यकता हुई। उनके इसी बयान पर अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल ने जवाबी हमला बोला है।
क्या बोले थे गृह मंत्री अमित शाह?
अमित शाह ने यह भी कहा था कि अगर कोई पांच साल से ज्यादा की सजा वाले मामले में जेल जाता है और उसे 30 दिन के अंदर जमानत नहीं मिलती, तो उसे पद छोड़ना होगा, किसी छोटे-मोटे आरोप के लिए नहीं। लेकिन जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप है, या जिन्हें पांच साल से अधिक की सजा है, ऐसे मंत्रियों, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का जेल से सरकार चलाना कितना उचित है?
सम्बंधित ख़बरें
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
अब वंदे मातरम् में बाधा डालना पड़ेगा भारी! मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह संसद में पेश करेंगे सख्त कानून
दतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
अरविंद केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
अमित शाह के कार्यालय से किए गए इस ट्वीट के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने दो सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, ‘जो व्यक्ति गंभीर अपराधों के अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल करता है और उनके सारे मामले निपटाकर उन्हें मंत्री, उपमुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री बना देता है, क्या ऐसे मंत्री या प्रधानमंत्री को भी अपना पद छोड़ देना चाहिए? ऐसे व्यक्ति को कितने साल की जेल होनी चाहिए?
जो व्यक्ति गंभीर गुनाहों के मुज़रिमों को अपनी पार्टी में शामिल करके उनके सारे केस रफ़ा दफ़ा करके उन्हें मंत्री, उपमुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री बना देता है, क्या ऐसे मंत्री/प्रधान मंत्री को भी अपना पद छोड़ना चाहिए? ऐसे व्यक्ति को कितने साल की जेल होनी चाहिए? अगर किसी पर झूठा केस… https://t.co/cK3kNZrY14 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 25, 2025
इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल पूछा कि अगर किसी पर झूठा मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया जाता है और बाद में वह बरी हो जाता है, तो उसके ख़िलाफ़ झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले मंत्री को कितने साल की जेल होनी चाहिए?’
‘लोग याद कर रहे जेल वाली सरकार’
एक्स पर की गई एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने जेल में रहते हुए चलाई गई अपनी सरकार की तारीफ की और कहा कि लोग उसे याद कर रहे हैं। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार और जेल में बंद केजरीवाल ने कहा, “जब केंद्र ने मुझे राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा, तो मैंने 160 दिनों तक जेल से ही सरकार चलाई।”
राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठे केस में फँसाकर जब केंद्र ने मुझे जेल भेजा तो मैंने जेल से 160 दिन सरकार चलायी। पिछले सात महीनों में दिल्ली की बीजेपी सरकार ने दिल्ली का ऐसा हाल कर दिया है कि आज दिल्ली वाले उस जेल वाली सरकार को याद कर रहे हैं। कम से कम जेल वाली सरकार के वक्त बिजली… — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 25, 2025
यह भी पढ़ें: अखिलेश-ममता के बाद उद्धव ने भी दिया बड़ा झटका, PM-CM को हटाने वाले बिल की JPC से किया किनारा
पिछले सात महीनों में दिल्ली की भाजपा सरकार ने दिल्ली की ऐसी हालत कर दी है कि आज दिल्लीवासी उस जेल सरकार को याद कर रहे हैं। कम से कम जेल सरकार के दौरान बिजली नहीं कटती थी, पानी मिलता था, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त दवाइयां मिलती थीं, मुफ्त जांचें होती थीं, एक बारिश में दिल्ली का इतना बुरा हाल नहीं होता था, निजी स्कूलों को मनमानी और गुंडागर्दी नहीं करने दी जाती थी।”
Kejriwal vs shah over pm cm removal bill controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: ना पद का दिखाया रौब और बनाया दबाव, JDA अध्यक्ष ने बीच सड़क खड़े होकर कटवाया अपना चालान
Jul 17, 2026 | 08:40 PMआमिर खान को सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए… हुसैन दलवई का बड़ा बयान, बोले- पता नहीं क्यों डरे हुए है
Jul 17, 2026 | 08:39 PMBFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:33 PMमेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें… रविवार को मध्य रेल का मेगा ब्लॉक, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा संचालन
Jul 17, 2026 | 08:30 PMWCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:20 PMअद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
Jul 17, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM












