- Hindi News »
- India »
- Will Nitish Naidu And Jayant Oppose The Waqf Bill Asaduddin Owaisi Increase Bjps Tension
वक्फ बिल की खिलाफत करेंगे नीतीश-नायडू और जयंत? ओवैसी ने फेंका पांसा तो बढ़ी बीजेपी की टेंशन, भंडारी बोले- कांग्रेस की बी टीम
- Written By: अभिषेक सिंह
Waqf Bill Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ संसोधन बिल के विरोध प्रदर्शन में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी पहुंचे। जहां ओवैसी ने नया पासा फेंका है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन- नवभारत)
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इसमें जमीयत उलेमा-ए-हिंद और जमात-ए-इस्लामी जैसे मुस्लिम संगठन भी शामिल हुए। इस विरोध प्रदर्शन में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी पहुंचे। जहां ओवैसी ने नया पासा फेंका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि इस विधेयक के पारित होने के बाद वक्फ संपत्तियों पर सरकार का नियंत्रण बढ़ जाएगा। मुस्लिम संगठन इसे धार्मिक हस्तक्षेप बता रहे हैं। वहीं ओवैसी ने इसे लेकर नई चाल चल दी है।
क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?
एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एनडीए के बड़े घटक दलों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और लोकदल चाहेंगे तो वक्फ संशोधन विधेयक पास नहीं होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बिल पर इन सभी का रुख क्या कुछ होता है?
सम्बंधित ख़बरें
SIR हमारी जिंदगी और मौत का मसला! तेलंगाना में ओवैसी ने जनता से की अपील, बोले- देश में हमारी पहली पार्टी…
कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!
Telangana SIR: वोट कटने की आशंका को लेकर तेलंगाना सरकार सतर्क, बनाई ये खास रणनीति
नवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग
खिलाफत करेंगे नीतीश-नायडू जयंत?
राजनीतिक चर्चाओं में कुछ लोगों का यह कहना है कि असदुदीन ओवैसी ने सही जगह निशाना लगाया है। नायडू, नीतीश और जयंत हो सकता है इस बिल की खिलाफत कर दें! क्योंकि इससे पहले जब यूपी में नेम प्लेट विवाद हुआ था तो लोकदल और नीतीश की पार्टी ने विरोध दर्ज कराया था।
संपूर्ण था 1955 का कानून: मसूद
इस विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “1995 का कानून अपने आप में संपूर्ण था। अगर इसमें कोई खामियां थीं तो (केंद्र) सरकार को इसे बदलना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से बदल दिया। वे इसे पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे।”
सलमान खुर्शीद ने जताया विरोध
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारे समुदाय ने देश के लिए कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश एकता का प्रतीक है लेकिन अब हमारी सांस्कृतिक पहचान पर सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया जा रहा है, जो इसी सोच का हिस्सा है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार को हमारी भावनाओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लोग अपने मुद्दे खुद सुलझा लेंगे, किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस की बी टीम है AIMPLB
वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन पर भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि इस प्रदर्शन से साफ हो गया है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कांग्रेस की बी टीम है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने साबित कर दिया है कि वह कांग्रेस की बी टीम है और यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।
राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम किसानों, गरीब मुसलमानों और दलितों के अधिकारों और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को लागू करने के बारे में है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि सड़क पर विरोध प्रदर्शन असंवैधानिक है और कानून किसी भी असंवैधानिक कृत्य से कानूनी रूप से निपटेगा।
Will nitish naidu and jayant oppose the waqf bill asaduddin owaisi increase bjps tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NDA 150th POP: पुणे में गरजे 355 जांबाज, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
May 30, 2026 | 12:28 PMनासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
May 30, 2026 | 12:26 PMMP Wheat MSP: MP में गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, किसानों को 24,000 करोड़ का भुगतान
May 30, 2026 | 12:19 PMम्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
May 30, 2026 | 12:10 PMनासिक ‘बारा बंगला’ फिल्ट्रेशन प्लांट का काम अधूरा होने पर विधायक देवयानी फरांदे सख्त, दिन-रात काम के निर्देश
May 30, 2026 | 12:10 PMशिवराज सिंह चौहान ने 22 राज्यों के कृषि मंत्रियों की ली बैठक, 1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा खेत बचाओ अभियान
May 30, 2026 | 12:09 PMनागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
May 30, 2026 | 12:07 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














