- Hindi News »
- India »
- Why Premanand Maharaj Is Not Accepting Anyone Elses Kidney
इसलिए किसी और की किडनी नहीं ले रहे प्रेमानंद महाराज, ठुकरा चुके हैं कई भक्तों का ऑफर
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज पिछले लगभग 18 से 20 सालों से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनकी दोनों किडनियां लगभग खराब हो चुकी हैं।
- Written By: मनोज आर्या

प्रेमानंद महाराज, (फाइल फोटो)
Premanand Maharaj Health Update: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपनी दोनों किडनी खराब होने के बावजूद, लगातार मिल रही किडनी दान की पेशकशों को ठुकरा रहे हैं। संत का यह अटल निर्णय उनके भक्तों को भावुक कर रहा है, जिन्होंने महाराज के जल्द स्वस्थ होने और उनके निरंतर मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है।
प्रेमानंद महाराज पिछले लगभग 18 से 20 सालों से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग (Polycystic Kidney Disease) नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनकी दोनों किडनियां लगभग खराब हो चुकी हैं। वे 56 साल की उम्र में भी नियमित रूप से डायलिसिस पर जीवन जी रहे हैं, जो उनके वृंदावन स्थित आवास पर ही किया जाता है।
किडनी दान लेने से इनकार
महाराज के कई भक्त उनकी गिरती तबीयत की खबरों से चिंतित होकर उन्हें अपनी किडनी दान करने की पेशकश कर चुके हैं। मगर संत प्रेमानंद महाराज ने हमेशा इस प्रेम को अस्वीकार कर दिया है। अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि वे किसी भी भक्त से किडनी क्यों नहीं ले रहे हैं। प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट कहा है कि वह किसी और का अंग लेकर जीवित नहीं रहना चाहते और अब वह इस शरीर का त्याग करना चाहते हैं। उनका यह दृढ़ संकल्प उनकी अद्भुत वैराग्य भावना को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
जीवन बदलने वाली दिनचर्या, श्री प्रेमानंद जी महाराज का संदेश, ऐसे मिलेगा सच्चा प्रेम और शांति
20 फीट ऊंची आग की लपटों को चीरकर निकले संजू पंडा, मथुरा का VIDEO देख आप भी रह जाएंगे दंग
ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा
ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
रमेश चंद्र शुक्ला ने जतायी किडनी दान की इच्छा
महाराज के इस संकल्प के बावजूद, उनका एक शिष्य उनके प्रति अद्भुत प्रेम प्रदर्शित कर रहा है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी रमेश चंद्र शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की भावपूर्ण इच्छा जाहिर की है। रमेश चंद्र शुक्ला, जो पेशे से पत्रकार और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला उपाध्यक्ष हैं, ने कहा है कि प्रेमानंद जी महाराज केवल संत नहीं, बल्कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक और विचारक हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्य पुरुष सदैव समाज को सही दिशा और प्रेरणा देते हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि महाराज स्वस्थ रहें और समाज को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर देते रहें। रमेश शुक्ला के इस मानवता और श्रद्धा भरी भावना की चर्चा क्षेत्र में व्यापक रूप से हो रही है।
राधा-कृष्ण के प्रति अटूट आस्था
वृंदावन के राधा वल्लभ सम्प्रदाय से जुड़े प्रेमानंद जी महाराज की आस्था उन्हें इस गंभीर बीमारी से जूझने की शक्ति देती है। उनकी दोनों किडनियों के खराब होने के बावजूद, उन्होंने अपनी दोनों किडनियों को राधा और कृष्ण का नाम दिया है। उनका मानना है कि जब तक श्रीजी (राधा) चाहेंगी, उनकी सांसें चलती रहेंगी।
ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज का हुआ निधन? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप…तो पुलिस ने …
संत प्रेमानंद महाराज जी 56 वर्ष की उम्र में, दोनों किडनी खराब होने और लगातार डायलिसिस पर रहने के बावजूद, वह रोजाना पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करते हैं और अपनी मशहूर रात्रि पद यात्राएं जारी रखते हैं। उनकी अटूट आस्था, हिम्मत और भक्ति देखकर लोग उन्हें अत्यंत सम्मान देते हैं, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य की चिंता पूरे देश में है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Why premanand maharaj is not accepting anyone elses kidney
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














