INDIA ब्लॉक से क्यों अलग हुए थे नीतीश कुमार? JDU ने अब किया खुलासा, इन दो नेताओं की वजह से टूटा था गठबंधन
Nitish Kumar and INDIA Alliance: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के भीतर काफी सक्रिय भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार ने अचानक गठबंधन क्यों छोड़ दिया? पार्टी ने अब इसका जवाब दिया है।
- Written By: मनोज आर्या
इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Why Nitish Kumar leave INDIA Alliance: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया एलायंस को लेकर जदयू ने अब बड़ा दावा किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए इंडिया अलायंस में टूट के लिए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सभी को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए थे, लेकिन इलेक्शन में जाने को लेकर जब इसके सहयोगी दलों के बीच एकजुटता नहीं दिखी और ना ही कोई विजन दिखा तब नीतीश कुमार ने अलग होने का फैसला किया।
जब उनसे पूछा गया कि इंडिया ब्लॉक की पहली बैठक पटना में नीतीश कुमार जी के घर में 2023 में हुई थी। कुछ समय बाद वो बाहर क्यों हो गए? इस सवाल के जवाब में जदयू नेता संजय झा ने कहा कि दो आदमी ने इस इंडिया अलायंस को खत्म कर दिया। उनका नाम ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल है।
‘संयोजक के मुद्दे पर नहीं बनी सहमति’
संजय झा ने आगे कहा कि ‘इंडिया ब्लॉक में एक सहमति बन गई थी। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि नीतीश कुमार कोई प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार प्रोजेक्ट हो गए थे। एक सहमति बन गई थी लेकिन मीटिंग में इन दोनों ने कहा था कि एक दलित संयोजक होना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे साहब को होना चाहिए। ये बोलकर उन्होंने कांग्रेस को भी बैकफुट पर डाल दिया। राजनीति में वो लोग आज कहां पर हैं, ये सभी के सामने है।
सम्बंधित ख़बरें
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
संसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
बिहार में 551 मॉडल स्कूलों का भगवाकरण, रंग और नाम बदलने पर NDA में ही रार; विपक्ष के साथ-साथ JDU भी हमलावर
क्यों बैकफुट पर चली गई कांग्रेस?
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में जदयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार जी को गठबंधन का संयोजक बनना था, ऐसी बात बिल्कुल नहीं थी। इस गठबंधन को लेकर उनकी अपनी एक क्रेडविलिटी थी। वो हर जगह घूम रहे थे, दूसरे नेताओं से बात कर रहे थे। सभी को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए। लेकिन बैठक में उस तरह की बात बोलने से कांग्रेस बैकफुट पर चली गई।
‘ममता-केजरीवाल ने खत्म किया गठबंधन’
संजय झा ने आगे बताया कि हमलोगों ने फिर देखा कि इस गठबंधन में कहीं कोई प्लान नहीं है कि हम कैसे चुनाव लड़ेगें? इसके अलावा गठबंधन में कोई एकजुटता नहीं थी। हम सभी क्षेत्रीय दलों को लगा कि कांग्रेस तो कहीं दो-चार राज्य में अपनी राजनीति करती रहती है, उसे तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मुझे व्यक्तिगत तौर से लगता है कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने इंडिया अलायंस को खत्म कर दिया।
NDA के साथ क्यों गई जदयू?
जब उनसे पूछा गया कि इंडिया अलायंस बीजेपी के खिलाफ बना था लेकिन बाद में जेडीयू ने एनडीए के साथ क्यों गठबंधन किया। इस सवाल पर संजय झा ने कहा कि बिहार में आपको किसी न किसी अलायंस में काम करना ही पड़ेगा। यह सच है कि इंडिया अलायंस बनाने में नीतीश कुमार जी की अहम भूमिका थी। लेकिन जब उन्हें लगा कि इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है और ना ही इसका कोई विजन है तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: Explainer: मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी; यूपी में ज्यादा असर
‘हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं’
संजय झा ने आगे कहा कि सिर्फ मोदी जी और बीजेपी का विरोध करने से ये नहीं चलता। आप भी तो लोगों के बीच अपना कुछ दृष्टकोण लेकर जाएंगे। नीतीश कुमार ने बहुत कोशिश की। बिहार में क्षेत्रीय दल के रूप में काम करने के लिए बीजेपी के साथ गए क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, सच्चाई यही है और हमलोग बिहार में साथ में काम कर रहे हैं।
