Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में 551 मॉडल स्कूलों का भगवाकरण, रंग और नाम बदलने पर NDA में ही रार; विपक्ष के साथ-साथ JDU भी हमलावर

Bihar 551 Model Schools: सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों का नाम बदलकर 'सरस्वती विद्या निकेतन' कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों का रंग बदलकर भगवा करने का आदेश जारी कर दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 21, 2026 | 07:58 AM

बिहार में भगवा रंग मं रंगा मॉडल स्कूल, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar 551 Model Schools Saffronization: बिहार सरकार ने एक अहम फैसले में राज्य के 551 मॉडल स्कूलों को भगवा रंग में रंगने का फैसला लिया है। इसके साथ ही इन स्कूलों का नाम बदलकर ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 19 जुलाई को उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा कि कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि बेगुसराय में 551वें सरस्वती विद्या निकेतन का उद्घाटन हुआ, जो शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत है।

सीएम सम्राट चौधरी के मुताबिक, इन विद्यालयों में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ई-लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम के जरिए छात्रों को पढ़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा भी छात्रों को दी जाएगी।

मॉडल स्कूलों के ‘भगवाकरण’ पर विवाद

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाएं के साथ अपग्रेड कर रहे हैं, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सके। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी शिक्षा के समान अवसर मिलें। हालांकि, मॉडल स्कूलों के भगवाकरण और नाम बदलने को लेकर जब विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला तो एनडीए सरकार में शामिल जनता दल यूनाइटेड ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

बिहार के समस्तीपुर में खूनी तांडव! स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ

BPSC 72nd Exam Cancelled: 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका

विपक्ष के साथ JDU ने भी चिंता जताई

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मॉडल स्कूलों के नाम बदलकर सरस्वती विद्या निकेतन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सभी 551 मॉडल स्कूलों का रंग बदलकर भगवा रंग करने का आदेश दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से इन सभी स्कूलों को जारी एक निर्देश में जल्द से जल्द केसरिया रंग अपनाने को कहा गया है। हालांकि, सरकार के इस फैसले पर विवाद शुरू हो गया है। सिर्फ विपक्ष ही नहीं बल्कि सहयोगी दल जदयू ने भी सवाल उठाए हैं।

रंग के पीछे सरकार का असली मकसद

बिहार की नई सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि उर्जा और सकारात्मकता को ध्यान में रखते हुए इस रंग का चुनाव किया गया है। विपक्ष सिर्फ सरकार द्वारा किए जा रहे अहम बदलावों का राजनीतिकरण कर रहा है। वहीं, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का कहना है कि बड़े पैमाने पर राज्य में हो रहे शैक्षणिक सुधारों के बजाय विपक्ष को हर चीज में आरआरएस ही दिख रहा है।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने क्या कहा?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के मॉडल स्कूलों के भगवाकरण पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने भी चिंता जताई है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षा का कोई रंग नहीं होता। इसे सिर्फ संविधान की प्रस्तावना में निहित भावना के अनुरूप होना चाहिए, न कि स्कूल के दीवारों पर किसी खास रंग के। एक और चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए जमीन दान करने वाले के नाम ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के नीचे लिखे जा रहे हैं। हालांकि, आदर्श रूप से स्कूल के लिए जमीन दान करने वाले लोगों का नाम नए नाम से पहले लिखा जाना चाहिए।

#WATCH | Patna, Bihar: On NDA differences over Model Schools’ saffron paint, JD(U) leader Neeraj Kumar says, “Our party’s fundamental principle, rooted in the Preamble to the Constitution, is that the right to education must be accessible to people of all religions and… pic.twitter.com/5cDZDtjktB — ANI (@ANI) July 20, 2026

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल स्कूल के एक प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्कूल की बिल्डिंग को जल्द से जल्द भगवा रंग से रंगने के लिए कहा गया है। हालांकि, पहले स्कूल के रंग को लेकर कोई खास नियम नहीं थी। हाल के दिनों में ज्यादातर विद्यालयों को गुलाबी रंग से रंगा गया है। पहले रंग तय करने की पूरी आजादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास होता था। लेकिन, अब शिक्षा विभाग के पत्र में साफ-साफ कहा गया है कि सभी मॉडल स्कूलों का रंग एक जैसा होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात

विपक्ष ने सम्राट सरकार को घेरा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता सुबोध कुमार मेहता ने कहा कि हमें पहले ही इसका अंदाजा था। यह शिक्षा के भगवाकरण की शुरुआत है। यह शिक्षा के आरआरएस मॉडल है। बिहार में जब बीजेपी की नेतृत्व वाली सरकार ने मॉडल स्कूलों का नाम बदलकर सरस्वती विद्या निकेतन करने का फैसला किया, उसी दिन हमें संघ के एजेंडे की भनक लग गई थी। राजद के अलावा कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी रंग बदलने में एकदम माहिर पार्टी है।

Bihar 551 model schools saffronization controversy over cm samrat chaudhary order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 07:58 AM

Topics:  

  • Bihar
  • JDU
  • Samrat Chaudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.