संसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
NDA Protest at Makar Dwar: मानसून सत्र के दौरान संसद के मकर द्वार पर INDIA गठबंधन और NDA सांसद आमने-सामने आ गए। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के प्रदर्शन के बीच दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी हुई।
- Written By: प्रिया जैस
संसद के मकर द्वार पर हंगामा (सौजन्य-एख्स स्क्रीनग्रैब)
NDA-INDIA Block Protest at Makar Dwar: दिल्ली में मानसून सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन और एनडीए आमने-सामने आ गए है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता संसद परिसर के अंदर मकर द्वार पर INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
यहां पहले से ही एनडीए के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान जमकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। ऐसे में दोनों दल आमने-सामने आ गए है, जिससे तनाव का माहौल बन गया है। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास किए गए धरने के विरोध में किया जा रहा है।
मकर द्वार पर जमकर नारेबाजी
भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी विपक्ष की अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। वे सिर्फ हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Session: महिला सांसद पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित
NEET Paper Leak: संसद में चर्चा को तैयार सरकार, किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष बिना शर्त बहस में हो शामिलल
‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
संसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
#WATCH | Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav and others join the INDIA bloc protest at Makar Dwar inside the Parliament premises. NDA MPs are also protesting in front of the INDIA alliance MPs. pic.twitter.com/6gyEeiBnsb — ANI (@ANI) July 23, 2026
जवाबदेही किसकी है? – अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने धरने के बाद कहा, “हम उत्तर प्रदेश से हैं। हम यूपी सरकार के कामकाज को देख रहे हैं और भारत सरकार को भी देख रहे हैं। जवाबदेही किसकी है? जवाबदेही सरकार की थी। ऐसा लगता है कि उनकी काबिलियत सिर्फ खाते भरने तक ही सीमित है और हम उत्तर प्रदेश में इसे बहुत बारीकी से देख रहे हैं। जवाबदेही क्या है? खाते भरने की उनकी काबिलियत ही उनकी जवाबदेही लगती है।”
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “We are from Uttar Pradesh. We are watching the UP government function, and we can also see the Indian government. Whose accountability is it? The government had accountability. It seems their ability is limited to… pic.twitter.com/E2ck0FQ4qD — ANI (@ANI) July 23, 2026
पीएम आवास के सामने दिया था धरना
गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मिलकर मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिया था। यह धरना नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ था। बाद में पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में भी लिया था।
#WATCH | Delhi: MPs from both, the NDA and INDIA bloc are protesting in front of each other, at Makar Dwar inside the Parliament premises. pic.twitter.com/QBIOVp7jpv — ANI (@ANI) July 23, 2026
यह भी पढ़ें – इधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास
संबित पात्रा ने विपक्ष पर लगाए आरोप
प्रदर्शन के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, “आज आप सदन के बाहर के दृश्य देख सकते हैं। कांग्रेस भी बैनर लेकर विरोध-प्रदर्शन करके सदन का समय बर्बाद करती है। पार्टी उन मुद्दों से भागती है जिन पर चर्चा होनी चाहिए।”
#WATCH | Delhi | BJP MP Sambit Patra says, “You can see the scenes outside the House today. Congress also wastes the time of the House by protesting with banners. The party runs away from the issues on which discussion should be held. In the last 2-3 days, BJP president Nitin… pic.twitter.com/u1am17ba37 — ANI (@ANI) July 23, 2026
उन्होंने आगे कहा, “पिछले 2-3 दिनों में, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छात्रों और सोनम वांगचुक से बात की। बातचीत से एक बात सामने आई, पेपर लीक के मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और कड़े कानून बनाए जाने चाहिए। लेकिन, कांग्रेस सदन में चर्चा नहीं चाहती; वह सिर्फ राजनीति चाहती है। पीएम ने पेपर लीक मामलों में न्याय दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐतिहासिक फैसला किया है।”
