-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Mahashivratri 2026 5 Mistakes To Avoid
महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव कृपा से हो जाएंगे वंचित
- Written By: सीमा कुमारी
Shiv Puja Mistakes To Avoid : महाशिवरात्रि 2026: जानें 5 गलतियां जो भूलकर भी न करें, वरना शिव कृपा से वंचित हो सकते हैं। सही उपाय और पूजा विधि पढ़ें।

शिव-पार्वती (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri Par Kya Na Kare : महाशिवरात्रि का पर्व जल्द आने वाला है। भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है जो हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष यानी 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिव भक्त व्रत रखकर, रात्रि जागरण कर और शिवलिंग पर जल-अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं।
मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा एवं प्रार्थना से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, लेकिन अगर पूजा-व्रत में कुछ गलतियां हो जाएं, तो इसका फल उल्टा भी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
Sawan 2026 Tithi: सावन में जलाभिषेक के लिए ये सारे दिन हैं बेहद शुभ, अभी कर लें नोट, बरसेगी महादेव की कृपा
महाशिवरात्रि के दिन कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष बातें ध्यान में रखनी बहुत जरूरी हैं। अगर ये गलतियां हो जाए , तो कहा जाता है कि शिव कृपा कम हो सकती है। जो इस प्रकार है-
-
कांसे के बर्तन
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का अभिषेक करते समय ध्यान रखें कि शिवलिंग पर कांसे के बर्तन से दूध या जल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।अभिषेक के लिए सोने, चांदी या तांबे के पात्र का उपयोग करें।
-
काले रंग के कपड़े वर्जित
महाशिवरात्रि के अवसर पर काले रंग के कपड़े पहनने से बचें, विशेष रूप से पूजा के समय।
-
तामसिक भोजन
इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसी तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें, भले ही गलती से ही क्यों न हो।
-
तुलसी, सिंदूर, केतकी वर्जित
शिवलिंग पर तुलसी, सिंदूर, केतकी के फूल चढ़ाना वर्जित है, इसलिए पूजा में इनका उपयोग न करें। साथ ही, शिवलिंग पर टूटे या खंडित चावल भी न चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें:-कब है महाशिवरात्रि? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और महादेव को प्रसन्न करने वाले चमत्कारी मंत्र।
-
शंख का प्रयोग वर्जित
शिवजी की पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित है। शास्त्रों के अनुसार, महादेव ने शंखचूड़ नामक असुर का वध किया था, इसलिए शिवलिंग का अभिषेक शंख से नहीं करना चाहिए। इसके लिए तांबे या पीतल के लोटे का उपयोग करें।
-
मन में बुरे विचार
महाशिवरात्रि के दिन अपने मन में बुरे विचार न लाएं और किसी से भी बुरे शब्द न कहें। अपना मन शिव जी की आराधना में लगाएं।
Mahashivratri 2026 5 mistakes to avoid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














