NEET बवाल के बीच विनीत जोशी की छुट्टी! सरकार ने नियुक्त किया नया शिक्षा सचिव; जानें कौन हैं नरेश पाल गंगवार

Naresh Pal Gangwar: 1994 बैच के राजस्थान कैडर के ऑफिसर नरेश पाल गंगवार अभी पशुपालन और डेयरी विभाग के सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं। वह 1992 बैच के ऑफिसर विनीत जोशी की जगह लेंगे।
naresh pal gangwar appointed as secretary of education ministary
नरेंश पाल गंगवार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Who is Naresh Pal Gangwar: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी (ACC) ने आईएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के तहत हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी नियुक्त किया है। वे 1992 बैच के अधिकारी विनीत जोशी की जगह लेंगे। अब उन्हें पंचायती राज विभाग में सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।

कौन हैं नरेश पाल गंगवार?

1994 बैच के राजस्थान कैडर के ऑफिसर नरेश पाल गंगवार अभी पशुपालन और डेयरी विभाग के सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं। वह 1992 बैच के ऑफिसर विनीत जोशी की जगह लेंगे। वर्ल्ड बैंक (worldbank.org) पर उनके बायो के मुताबिक, गंगवार ने IIT, रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री ली है। वहीं, IIT, दिल्ली से कम्युनिकेशन और रडार इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है। इसके अलावा, उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त किया है।

इससे पहले, वह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदूषण कंट्रोल और खतरनाक पदार्थों का प्रबंधन जैसे डिवीजनों का नेतृत्व किया है। इससे पहले वह राजस्थान सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

दिल्ली में CJP का विरोध

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), जो इस साल मई में CJI सूर्यकांत की टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर एक मजाकिया जवाब से एक युवा आंदोलन के रूप में उभरी थी, 20 जून से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पिछले हफ्ते यह विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया जब जंतर-मंतर से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर 28 जून को शुरू की गई भूख हड़ताल के कारण उनकी बिगड़ती सेहत के कारण ऐसा हुआ।

सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत

सीजेपी के एक डेलीगेशन शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है। संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सीजेपी की मांग के अनुसार, सरकार के बीच बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को जगह चुना गया है। हालांकि, बैठक से ठीक पहले इसे बदलकर विट्ठल हाउस कर दिया गया। CJP के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच पहली सीधी मीटिंग सोमवार, 20 जुलाई को हुई थी।

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म

एक और बड़ी बात यह है कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिनों बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में अपना भूख हड़ताल तोड़ दिया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी ने घोषणा की कि केंद्रीय कैबिनेट फास्ट-ट्रैक कोर्ट और अपराधियों के लिए कड़ी सजा देने वाले एक ड्राफ्ट बिल पर विचार करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com