-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Who Is Assistant Commandant Simrana Bala Who Lead Crpf Male Contingent
कौन हैं सिमरन बाला? जिन्होंने कर्तव्य पथ पर रचा इतिहास, 26 साल की इस जांबाज ने संभाली पुरुष दस्ते की कमान
- Written By: मनोज आर्या
Simran Bala: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ ने ऐतिहासिक पल का गवाह बनते हुए नारी शक्ति का अध्याय लिखा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी की 26 वर्षीय सिमरन ने CRPF की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व किया।

सिमरन बाला, (असिस्टेंट कमांडेंट, CRPF)
Who is Simran Bala: आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर संपन्न हुए गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर की 26 साल की सिमरन बाला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायक कमांडेंट अपनी फोर्स की पुरुष सदस्यीय टुकड़ी का नेतृत्व कर रही थीं। यह पहली बार हुआ जब एक महिला अधिकारी 140 से ज्यादा पुरुषों की टुकड़ी की कमान संभाल रही थी, जो इस परेड को काफी खास बना दिया।
कर्तव्य पथ पर हुए गणतंत्र दिवस की परेड के बाद ये महिला अधिकारी काफी सुर्खियों में हैं। इंटरनेट पर इनके बारे में जानने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। लोग यह जानना चाहते हैं कि यह महिला अधिकारी कौन हैं और किस राज्य से ताल्लुक रखती हैं। आइए इन सभी सवालों का जवाब विस्तार से जानते हैं।
कौन हैं CRPF अधिकारी सिमरन बाला?
सिमरन बाला जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले की निवासी हैं और वह इस जिले से देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री बल CRPF में अधिकारी के रूप में भर्ती होने वाली पहली महिला हैं। CRPF, जो 3.25 लाख कर्मचारियों का सबसे बड़ा सुरक्षा बल है, देश में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाता है, और इसके तीन मुख्य क्षेत्रों में नक्सल विरोधी ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई और उत्तर-पूर्वी राज्यों में उग्रवाद विरोधी कार्य शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
2023 में पास की थीं यूपीएससी CAPF एग्जाम
सिमरन बाला ने जम्मू के गांधी नगर स्थित सरकारी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 2023 में UPSC द्वारा आयोजित CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा पास की और CRPF में कमीशन प्राप्त किया। उनकी पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के ‘बस्तरिया’ बटालियन में हुआ था, जहां उन्हें नक्सल विरोधी अभियान में भाग लेने का अवसर मिला। उन्हें CRPF अकादमी, गुड़गांव में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षण और सार्वजनिक बोलने के लिए पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर भारत-EU की महासंधि: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से बदलेगी वैश्विक अर्थव्यवस्था, जानें कहां होगा फायदा
महिलाओं की भागीदारी से दिलचस्प बना कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी इस आयोजन को और भी काफी दिलचस्प बना दिया। CRPF और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक संयुक्त टीम ‘डेयर डेविल्स’ बाइक पर एनफील्ड बुलेट्स की सवारी करते हुए परेड का हिस्सा बनेगी। इन दोनों बलों की महिला सैनिक 2020 में भी गणतंत्र दिवस पर इस शानदार प्रदर्शन का हिस्सा बनी थीं।
Who is assistant commandant simrana bala who lead crpf male contingent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMमुझे भी मिला था शिंदे की पार्टी से ऑफर! उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
Jul 03, 2026 | 12:26 PMराम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
Jul 03, 2026 | 12:22 PMAnanya Pandey Bold Photos: समंदर किनारे बिकनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
Jul 03, 2026 | 12:18 PMवर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक: 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
Jul 03, 2026 | 12:17 PMमहाकाल मंदिर का ‘त्रिनेत्र’ बना देश का गौरव: डिजिटल गवर्नेंस में मिला प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार
Jul 03, 2026 | 12:17 PMअल्प वर्षा से घबराएं नहीं, वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन से करें मुकाबला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Jul 03, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














