दुनिया में एक साथ आया भूकंप…तो कैसा होगा तबाही का मंजर, क्या हो जाएगा इंसानियत का खौफनाक अंत?
Earthquake: अगर पूरी धरती पर एक साथ भूकंप आ जाए तो क्या होगा, कैसा होगा वो तबाही का मंजर। महासागर से लेकर पहाड़ों तक सब तबाह हो जाएगा। इंसानी सभ्यता का अस्तिव ही खतर में पड़ जाएगा।
- Written By: पूजा सिंह
कॉन्सेप्ट इमेज
If A Global Earthquake Struck, Could Anyone Survive : कभी आपने सोचा है कि, पूरी दुनिया में एक साथ भूकंप आ जाए तो क्या होगा? अगर पूरी धरती पर एक ही समय में भूकंप आ जाए, तो यह मंजर कैसा होगा? यह सवाल फिल्मी जरूर लगता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद खतरनाक है। भूकंप सिर्फ किसी एक जगह जमीन के अंदर टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से आता है, लेकिन अगर पूरी धरती पर एक साथ यह हलचल हो जाए, तो इसके नतीजे विनाशकारी होंगे।
हालांकि, ऐसा होने वाला नहीं, क्योंकि यह वैज्ञानिक रूप से संभव नहीं है। क्योंकि भूकंप टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से आता है और हर जगह की प्लेट्स
अलग-अलग समय पर चलती हैं। लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो इसके नतीजे विनाशकारी होंगे और पृथ्वी पूरी तरह तबाह हो जाएगी।
एक साथ दुनिया में भूकंप आए तो क्या होगा?
अगर एक साथ पूरी दुनिया में भूकंप आया तो, हर महाद्वीप, हर शहर एक साथ हिलने लगेगा। महासागरों में सुनामी की बाढ़ आ जाएगी। भूकंप आने से समुद्र तल से पानी की 100 फीट ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगेंगी, यह लहरें तटों को तबाह कर देंगी। इससे मुंबई, न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे तटीय शहर पूरी तरह पानी में डूब जाएंगे। वहीं, पानी का संतुलन बिगड़ने से समुद्री जीवों को भी भारी नुकसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
पुणे में 83 किमी PMRDA Ring Road के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, ट्रैफिक समस्या को मिलेगी राहत
Pune Smart City की हकीकत: विकास के बीच बेघर लोगों की जंग, पुणे में पुनर्वास योजनाएं कागजों तक सीमित
Bhiwandi Kalyan Metro Line-5 फेज 2 को हरी झंडी, 7326 करोड़ की परियोजना से ट्रैफिक जाम से राहत
सुनामी
धरती का हिलना महाविनाश
अगर पूरी दुनिया में भूकंप आया तो धरती पर जमीन फटने लगेगी, शहर कुछ ही मिनटों में मलबे में बदल जाएंगे। पहड़ों में भूस्खलन होने लगेगा। साथ ही ज्वालामुखी सक्रिय हो जाएंगे और आकाश में धुएं व राख की परत छा जाएगी। जहरीली गैसें हवा में फैलेंगी, जो आस-पास की जिंदगी खत्म कर देंगी। भूकंप आया ने से शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें पुल मलबे की ढेर में तबदील हो जाएंगे।
पर्यावरण को होगा भारी नुकसान
एक साथ पूरी दुनिया में भूकंप आने से ज्वालामुखी सक्रिय हो जाएंगे। जिसके बाद इससे निकलने वाली राख और जहरीली हवाओं के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। साथ ही भूकंप आने के बाद उठने वाली धूल से आसमान ढक जाएगे। जिससे सूरज की रोशनी कम हो सकती है। जिससे मौसम में बड़े बदलवा होंगे। इसकी वजह से जानवरों और पेड़-पौधों की प्रजातियां खत्म हो जाएंगी।
ज्वालामुखी
इंसानी सभ्यता का क्या होगा?
पूरी दुनिया में एक साथ भूकंप आने से इंसानी सभ्यता का क्या होगा? दुनिया के लगभाग सभी शहर कुछ ही घंटों में नष्ट हो जाएंगे। बिजली, इंटरनेट, और कम्युनिकेशन सिस्टम और यातायात व्यवस्था ठप हो जाएगा। खाने-पीने का सामान, पानी और दवाइयों की कमी से लोग ज्यादा मुश्किल में फंस जाएंगे।
क्या कोई बच पाएगा?
वैज्ञानिक दुष्टिकोण से अगर भूकंप आया तो धरती के हर हिस्से पर बराबर असर होना लगभग असंभव है। हो सकता है कुछ छोटे-छोटे इलाकों में झटके कम महसूस हों और वहां लोग बच जाएं। पहाड़ी गुफाओं, मजबूत बंकरों और दूर-दराज़ द्वीपों पर इंसानों के बचने की संभावना थोड़ी हो सकती है। लेकिन इंसानी सभ्यता जैसी आज है, वो लगभग खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी में फिर तबाही लेकर आई भारी बारिश, घरों में घुसा मलबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
धरती पर जीवन का भविष्य
इतिहास बताता है कि बड़े-बड़े प्रलय के बाद भी जीवन ने खुद को दोबारा जन्म दिया है। डायनासोर के बाद इंसान आए। अगर ऐसा महाभूकंप आया तो शायद इंसान कम बचें, लेकिन धरती पर जीवन किसी न किसी रूप में आगे जरूर बढ़ेगा।
