4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
Birth Anniversary: 4 अगस्त को जन्मे किशोर कुमार ने अभिनय, गायन और निर्देशन में अपनी अनूठी पहचान बनाई। 'चलती का नाम गाड़ी' आज भी उनकी बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है।
- Written By: अंकिता पटेल
किशोर कुमार का जन्मदिन (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Chalti Ka Naam Gaadi: निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह-तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा में तमाम तरह के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके गायन की शैली और कॉमेडी को लोग आज भी याद करते हैं।
कॉमेडी फिल्म ”चलती का नाम गाड़ी” में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं। हास्य फिल्मों की बात हो तो इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1666 : नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
3 अगस्त का इतिहास : कोलंबस की यात्रा और बाबा आम्टे का सम्मान, दो अहम घटनाएं जिन्होंने दुनिया का ध्यान खींचा
1886 : कोलंबिया ने संविधान को अंगीकार किया।
1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
1914 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1929 : गायक, अभिनेता, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।
1954 : पाकिस्तान सरकार ने हफीज जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।
1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण।
1997 : मो. ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।
2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।
2020 : देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित।
2021 : स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत का समुद्री परीक्षण शुरू।
2024 : बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी समर्थकों के बीच झड़प में 72 लोगों की मौत।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
