- Hindi News »
- India »
- Weather Update 16 June Red Alert Issued Rain Goa Karnataka Kerala Maharashtra
आज का मौसम: गोवा-कर्नाटक और केरल में बारिश का रेड अलर्ट जारी, यूपी में 22 तो महाराष्ट्र में 8 लोगों की मौत
मौसम विभाग ने 16 जून के लिए गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी और महाराष्ट्र में हुई बारिश से जनहानि भी हुई है।
- Written By: आकाश मसने

देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश (सोर्स: पीटीआई)
गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में मौसम विभाग ने 16 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तेज हवा के साथ हल्की का अनुमान है। यहां गरज के साथ बिजली गिरने के भी आशंका हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि बारिश के दौरान बड़े पेड़ों के नीचे न रुकें।
उत्तर प्रदेश में मौसम भी मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को यूपी के कई इलाकों में बरसात हुई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी से भी राहत मिली। सोमवार को भी सूबे के 51 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से हीटवेव का दौर भी खत्म होगा।
यूपी में अब तक 22 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश से राहत मिलने के साथ ही कई हिस्सों में मौसम का कहर भी देखने को मिला। तेज आंधी और बिजली गिरने से अलग-अलग हिस्सों में हादसे हुए। जिसके चलते 22 लोगों की मौत हो गई है। आज भी आंधी और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में लौटेगी ठंड? 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
पुणे में गर्मी का ‘पारा’ हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित
महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, नागपुर-यवतमाल-वर्धा समेत विदर्भ के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश
फरवरी में तपने लगी दिल्ली: 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट- जानें मौसम का पूरा हाल
16 जून 2025 के लिए मौसम की चेतावनी #weatherupdate #IndiaWeather #weatherforecast #Lightning #Rainfall #thunderstorm #monsoon2025 #IndiaWeather #mausam@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/7ENZ2YG3fE — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2025
केरल में 18 जून तक बारिश रहेगी जारी
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के ज़्यादातर जिलों में रविवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून तक राज्य में भारी बारिश जारी रहेगी। सोमवार को 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 6 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य और दक्षिण भारत के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई जगहों पर जलभराव से यातायात बाधित हुआ है। महाराष्ट्र में बारिश से जुड़े हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत
लंबे इंतजार के बाद रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लू का प्रकोप जारी रहा।
Weather update 16 june red alert issued rain goa karnataka kerala maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाल खींचकर युवती को चलती ट्रेन से नीचे उतारा, कल्याण स्टेशन पर महिला की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो
Feb 25, 2026 | 06:02 PMटिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PMENG से हार के बाद बैखलाए पाकिस्तानी, TV शो में पूर्व खिलाड़ियों में भूली मर्यादा, हफीज और सकलैन आपस में भिड़ें
Feb 25, 2026 | 05:51 PMमृत्यु से डरें नहीं, समझें उसका रहस्य, क्या सच में इंसान मौत को जीत सकता है? जानिए संतों की अद्भुत सीख
Feb 25, 2026 | 05:48 PMBJP-UBT गठबंधन को उद्धव ठाकरे की हरी झंडी, उध्दव की दोहरी चेतावनी, कहा-BJP का विरोध भी करें
Feb 25, 2026 | 05:47 PMअफगानिस्तान के फाइटर से दिल लगा बैठीं कृष्णा श्रॉफ, कौन हैं बदख्शी, जो जा चुके हैं जेल भी?
Feb 25, 2026 | 05:47 PMRanji Trophy Final: पुंडीर के बाद डोगरा-कन्हैया की दमदार पारी, दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने रख दी जीत की नींव
Feb 25, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM














