Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Report : दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, देशभर में IMD का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अगले सप्ताह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 13, 2024 | 08:44 AM

दिल्ली में कोहरा फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के बदले मिजाज का असर देखने को मिलने लगा है। उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है। पहाड़ों की तरफ से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शीत लहर जैसी स्थिति रही और न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले भी 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे तीन वर्षों के दौरान दिसंबर माह में बृहस्पतिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंड रही।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अगले सप्ताह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस दौरान इन राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना है।

13 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 13 दिसंबर को राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में शीतलहर की संभावना है। वहीं, 14 दिसंबर से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी का असर बढ़ेगा। दिल्लीवासियों को गुरुवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह का सामना करना पड़ा, जब न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे की चेतावनी

बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटों के दौरान घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी और बिहार में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने पूरे दक्षिणी कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चित्रदुर्ग, कोलार, रामनगर, मैसूरु और चामराजनगर में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में 14 दिसंबर तक भारी बारिश हो सकती है। बेंगलुरु शहरी और आसपास के इलाकों में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देश के अन्य हिस्सों का मौसम का हाल

पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। वहीं, पश्चिम भारत में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान अगले चार से पांच दिनों तक स्थिर रहने की संभावना है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

 

Weather report severe cold in delhi ncr and north india imd alert issued across country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2024 | 08:44 AM

Topics:  

  • Delhi NCR Weather

सम्बंधित ख़बरें

1

Delhi Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश से यातायात अस्त व्यस्त,100 से ज्यादा फ्लाइट्स पर हुआ असर

2

देशभर में मॉनसून का कहर, बारिश-बाढ़ से जूझ रहे लोग, जानिए लेटेस्ट मौसम अपडेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.