-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pm Modi Prayagraj Mahakumbh Mela Visit To Lay Foundation Stone And Inaugurate Development Projects With Cm Yogi
आज PM मोदी आएंगे प्रयागराज, करेंगे महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन, 7000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री मोदी आज प्रयागराज पहुंच रहें हैं और 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं इनमें 10 नए फ्लाईओवर, पक्के घाट, गंगा नदी पर बना नया रेलवे पुल आदि शामिल हैं।

आज PM मोदी का प्रयागराज आगमन
प्रयागराज: इस बार के महाकुम्भ 2025 से पूर्व ढांचागत विकास को गति देने के प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच रहें हैं और 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं इनमें 10 नए फ्लाईओवर, पक्के घाट, गंगा नदी पर बना नया रेलवे पुल आदि शामिल हैं।
इस बाबत प्रेस सूचना कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज यानी शुक्रवार 13 दिसंबर दोपहर करीब 12:15 बजे संगम स्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद वह अक्षय वट वृक्ष स्थल पर पूजा करेंगे और फिर हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप में दर्शन और पूजा करेंगे।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 13 दिसंबर को जब संगम पर पहुंचेंगे, तब तक अमृत काल लग चुका होगा। वहीं अमृत काल के इस सिद्धि योग में वह मानवता की अमूर्त धरोहर के तौर पर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन ही करेंगे।
इस कास पूजन में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटी पर मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि, काली मछली निशान वाले तीर्थ पुरोहित पं। दीपू मिश्रा के आचार्यत्व में वे सात वैदिक आचार्य पूजा कराएंगे। अमृत कलश की पूजा के लिए तैयार की गई भव्य जेटी पर मंत्रोच्चार के साथ पहले आज गौरी-गणेश का पूजन होगा।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे महाकुम्भ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे और इसके बाद दोपहर करीब दो बजे प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरुआत करेंगे। स्वच्छ और निर्मल गंगा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने, टैप करने, मोड़ने और ट्रीटमेंट की परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही वह पेयजल और बिजली से संबंधित विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी प्रयागराज यात्रा में भारद्वाज आश्रम गलियारा, श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा, अक्षयवट गलियारा और हनुमान मंदिर गलियारा का भी उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की इन स्थानों पर पहुंच आसान होगी और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री कुम्भ ‘सहायक’ चैटबॉट का भी शुभारंभ करेंगे। यह चैटबॉट महाकुम्भ मेला 2025 के बारे में श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और कार्यक्रमों की नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi prayagraj mahakumbh mela visit to lay foundation stone and inaugurate development projects with cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














