Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rain Alert:बदलने वाला है मौसम, आंधी-तूफान के साथ जारी हुआ बारिश का अलर्ट; सक्रिय हो रहे हैं पश्चिमी विक्षोभ

Weather Update :उत्तर भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसमी गतिविधियों के चलते आंधी और बारिश होने की संभावना ह

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 07, 2025 | 04:34 PM

बारिश होने की संभावना, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। फरवरी का पहला सप्ताह समाप्त होने को है, लेकिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने शुष्क मौसम बना रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है और लोगों को अभी से गर्मी महसूस होने लगी है।

इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जल्द ही दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

दो पश्चिमी विक्षोभ हो रहे हैं सक्रिय

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द ही दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिनका प्रभाव सप्ताह के अंत तक नजर आएगा। अगले 6 से 7 दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण राजस्थान और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर, उत्तर-पूर्वी राज्यों पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने के आसार हैं, साथ ही तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।

यूपी और बिहार में बदलेगा मौसम

बता दें कि दिल्ली से सटे राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर आ सकता है, जिससे मौसम में बदलाव की संभावना है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी, और मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। खासतौर पर आगरा समेत कई अन्य जिलों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

वहीं, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। यहां बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही, दोनों राज्यों में शीतलहर चलने और कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

इन इलाकों में बर्फबारी संभावना

रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ घंटों में लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फ गिर सकती है। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की उम्मीद है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Weather is about to change rain alert issued along with storm western disturbances are getting active

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 07:13 AM

Topics:  

  • Delhi Weather News
  • mausam ki khabar

सम्बंधित ख़बरें

1

Aaj Ka Mausam: UP में धूप तो MP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी झमाझम बरसेंगे बादल

2

आज का मौसम: उत्तर भारत में मॉनसून का असर जारी, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की आशंका

3

IMD Weather Alert: UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन रहें सावधान

4

IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें उत्तराखंड-हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.