सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Alert: मानसूनी बारिश ने भारत के कई हिस्सों में तबाही मचा रखी है। कई इलाकों में तो लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार 25 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अभी भी कई राज्यों को बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है। सोमवार को भी उत्तर-मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिसके चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। वहीं, सोमवार को यहां जोरदार बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली के अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी कल भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कल पांच राज्यों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इन राज्यों में जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के साथ ओडिशा भी शामिल है। इन सभी राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, कल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने वाली है। इसके साथ ही बिहार के सभी हिस्सों में झमाझम का अनुमान जताया गया है। वहीं, बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां का हाल भी यूपी और बिहार जैसा रही रहने वाला है। इन सभी राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।
बिहार से सटे झारखंड और मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी मौसम विभाग ने कल जोरदार बारिश का अनुमान जताया है। महाराष्ट्र में विदर्भ में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। जबकि, कोंकण और गोवा रीजन में भारी बारिश की आशंका है। मराठावाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश से हाहाकार! अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत, 400 सड़कों पर थमी रफ्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात समेत राज्ये के कई हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने यहां सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, और मेघालय भारी बारिश का अनुमान है। मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।