- Hindi News »
- India »
- Imd Warning Heavy Rain In 7 States Tomorrow Weather Update
Kal Ka Mausam: 7 राज्यों में बरपेगा भयंकर बारिश…IMD ने बजाई खतरे की घंटी, जानिए अपने इलाके का मौसम
- Written By: अभिषेक सिंह
IMD Monsoon Alert: मौसम विभाग के मुताबिक कल कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। जिसके चलते कई राज्यों में चेतावनी जारी की गई है। हालांकि दक्षिण भारत के राज्यों को कल भयंकर बारिश से राहत रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: समूचे भारत में मानसूनी बारिश का कहर बरपा रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ और तबाही का आलम देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने रविवार 24 अगस्त 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल कई राज्यों में जबरदस्त बारिश होने वाली है। जिसके चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दक्षिण भारत के कई राज्यों को कल भयंकर बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन उत्तर-पश्चिमी भारत के लिए कल का दिन मुश्किल होने वाला है।
दिल्ली और आस-पास का मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में जोरदार बारिश होने वाली है। इन सभी राज्यों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तो झमाझम शुरू भी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
UN Weather Alert: अगले 5 सालों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, UN ने दी दुनिया को बड़ी चेतावनी
Summer Safety Tips MP: भीषण गर्मी का प्रकोप, CM डॉ. मोहन यादव की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील
भारत में 40 डिग्री नॉर्मल, तो यूरोप में 35 डिग्री तापमान में क्यों जा रही है लोगों की जान? जानिए 5 बड़े कारण
आज का मौसम: 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा!
MP-राजस्थान और गुजरात का मौसम
राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में बीते दो दिनों से लगातार भयंकर बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीनों ही राज्यों को कल भी राहत नहीं मिलने वाली है। IMD ने पूर्वी राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इन दोनों ही राज्यों में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।
यह भी पढ़ें: Today Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा बारिश, कई राज्यों में चेतावनी जारी
पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम?
बात करें पहाड़ी राज्यों के मौसम की तो देश का मस्तक कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन, उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की अनुमान जताते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Imd warning heavy rain in 7 states tomorrow weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG सिलेंडर की छुट्टी कर सकता है नया Ethanol Stove, कम खर्च में तेज आंच, जानिए कितना सुरक्षित है ये चूल्हा
May 28, 2026 | 06:05 PMDahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
May 28, 2026 | 06:02 PMDementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
May 28, 2026 | 05:57 PMदिल्ली में फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार का डेरा; अमित शाह से मुलाकात की एकनाथ शिंदे ने बताई असली वजह
May 28, 2026 | 05:57 PMIIM मुंबई में नौकरी का सुनहरा मौका, 45 हजार सैलरी के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती शुरू, जानें क्या है शर्तें
May 28, 2026 | 05:54 PMअरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
May 28, 2026 | 05:50 PMचीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
May 28, 2026 | 05:48 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














