Maharashtra Monsoon: राज्य में इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, विदर्भ को मिली राहत

Maharashtra Mosoon Update: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश ने त्राहिमाम मचा रखा था, जिससे आज राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Maharashtra Mosoon
महाराष्ट्र मानसून (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अब अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला थम गया है। हाल ही में भारी बारिश के बाद अब वापस से बारिश थम गई है। लेकिन कुछ जिलों को ये राहत नहीं मिली है। महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अभी भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चेतावनी जारी की गई है।

महाराष्ट्र में 24 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रायगढ़, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिले शामिल हैं। इन जिलों में जहाँ गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है।

विदर्भ को मिली राहत

नागपुर समेत विदर्भ के जिलों में बारिश थमी हुई है। विदर्भ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। विदर्भ में नागपुर में हल्की बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है। विदर्भ के अन्य जिलों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 29°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा।

इन जिलों में गरज के साथ बारिश

पुणे में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही 24 अगस्त के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान 28°C (अधिकतम) और 23°C (न्यूनतम) के बीच रहेगा। रायगढ़, सतारा और कोल्हापुर क्षेत्रों में भी गरज के साथ भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरी महाराष्ट्र का मौसम

उत्तरी महाराष्ट्र का मौसम देखे तो नासिक में बादल छाए रहेंगे और तापमान 29°C से 21°C के बीच रहेगा। इस क्षेत्र के लिए बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र में परभणी, हिंगोली और नांदेड़ (येलो अलर्ट के तहत) के अलावा, अन्य जिलों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अलर्ट ज़ोन में रहने वाले निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे आईएमडी की सलाह से अपडेट रहें और भारी बारिश और संभावित गरज के साथ बारिश के प्रति आवश्यक सावधानी बरतें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com