-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Water Crisis Will Deepen Further In The Countrys Capital Who Is Next After Bengaluru And Delhi
देश की राजधानी में और भी गहराएगा जलसंकट, बेंगलुरु व दिल्ली के बाद अगला नंबर किसका ?
- Written By: शानू शर्मा
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में जल संकट की समस्या भी चरम पर है। यह समस्या आज से नहीं बल्कि 3 दशकों से भी पुराना है । ऐसे में हमें यह जानना जुरुरी है कि बार-बार यह समस्या क्यों आती है और इसका समाधान क्या है।

दिल्ली-बेंगलुरु जल संकट (सोशल मीडिया)
दिल्ली: उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट मे है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जलसंकट चरम पर है। बढ़ती गर्मी के बीच पानी की मांग कई गुना तक बढ़ गई है। मानसून समय से ना आने की वजह से पानी का स्तर कम होता जा रहा है। हालांकि की इस समस्या का कारण ना केवल मौसम बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा भी माना जाता रहा है। यह समस्या आज से नहीं बल्कि 30 साल पुरानी है।
यमुना नदी दिल्ली समेत हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी पानी का महत्वपूर्ण स्रोत है। इन सभी राज्यों से होकर गुजरने वाली यमुना नदी को लेकर सब की अपनी मांगे है। जिसकी वजह यह समस्या अक्सर आती रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए 1994 में ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी) का गठन किया गया था। 1996 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में दिल्ली को अतिरिक्त पानी का हकदार बताया गया था।
साथ ही कोर्ट की तरफ से हरियाणा को यह आदेश दिया गया कि पूरे साल दिल्ली को विशिष्ट मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जिसके लिए हरियाणा को वज़ीराबाद और हैदरपुर जलाशयों को भरे रहने का आदेश दिया गया। मौजूदा नहर प्रणाली के मुताबिक रिसाव को बंद करके दिल्ली की जरुरतों को पूरा करने के लिए दोनों राज्यों के बीच 102 किलोमीटर लंबे जलसेतु का निर्माण किया गया। जो कि खुबरू और मंडोरा बैराज के रास्ते दिल्ली के हैदरपुर में खत्म होती है।
सम्बंधित ख़बरें
इसी समझौते के मुताबिक 2003 से 2012 के बीच हरियाणा सरकार द्वारा मुनक नहर का निर्माण किया गया। हालांकि दिल्ली की ओर से भी लगभग 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। विवाद तब शुरु हुआ जब मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा में जल संकट की घोषणा करते हुए मुनक नहर के माध्यम से बचाए गए पानी को दिल्ली भेजने से मना कर दिया।
दिल्ली में होने लगी है पानी की चोरी, सोचिए क्या है आगे का भविष्य..!
वहीं दिल्ली का दावा था कि हमने भी इसमें अपना योगदान दिया है। इसलिए हमें भी पानी मिलनी चाहिए। इसके बाद केंद्र सरकार की मदद से समस्या को सुलझाने की कोशिश की गई , फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद 2018 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसपर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूरे तालाब को भरे रखने का आदेश दिया गया। हालांकि 2021 में फिर से दिल्ली की ओर से कहा गया कि 120 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) पानी रोका जा रहा है। जिसकी वजह से दिक्कतें आ रही है।
दिल्ली की बढ़ती समस्या को देखते हुए इस साल कोर्ट की ओर से पड़ोसी राज्यों को दिल्ली को पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। जिस पर हिमाचल प्रदेश ने साथ देने की बात कही थी। बाद में हिमाचल ने भी पानी की कमी का हवाला देते हुए अपना वादा वापस ले लिया। जिसकी वजह से दिल्ली के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। अगर इन दोनों राज्यों के बीच समझौत नहीं होता है तो दिल्ली में पानी की समस्या और भी बढ़ सकती है।
बेंगलुरु में भी हर रोज 500 मिलीयन लीटर पानी की कमी हो रही है। यहां बारिश ही पानी की समस्या का मुख्य कारण है। यह भी सच है कि बंगलुरु के अलावा भी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी बारिश औसत से कम हुई है, लेकिन इन सभी जगहों और बेंगलुरु के जमीन में काफी अंतर है। बाकि सारे राज्यो की जमीन काफी लेट से भरती (अंडरग्राउंड वॉटर) है लेकिन काफी दिन तक रहती है। वहीं बेंगलुरु तुरंत भर जाता है और तुरंत खत्म भी हो जाता है। जिसकी वजह से यहां परेशानी होती रहती है।
Water crisis will deepen further in the countrys capital who is next after bengaluru and delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET UG Counselling 2026 Schedule: 4 अगस्त से शुरू होगी MCC काउंसलिंग, जानें AIQ और स्टेट राउंड की पूरी डिटेल
Aug 02, 2026 | 02:58 PMइंदौर ने नम आंखों से दी मेजर हमजा आरिफ को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
Aug 02, 2026 | 02:55 PMमहाराष्ट्र सरकार कराएगी स्लम एक्ट का मेगा परफॉर्मेंस ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश पर कमेटी गठित
Aug 02, 2026 | 02:54 PMभुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
Aug 02, 2026 | 02:54 PM‘आग में घी मत डालो…’ ऋतिक रोशन के कमेंट पर भड़कीं कंगना रनौत, सबा आजाद का भी लिया नाम
Aug 02, 2026 | 02:47 PMकिसानों को दिया गया 3,143 करोड़ फसल ऋण, विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश
Aug 02, 2026 | 02:44 PMकेरल के 12 जिलों में बारिश का तांडव, 8 लोगों की मौत; बांध खोले गए, प्रशासन अलर्ट पर
Aug 02, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














