- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Bengaluru Water Crisis Amid Ipl 2024 Ngt Imposes Strict Restrictions For Locals Including Stadium In Karnataka
बेंगलुरु में IPL 2024 बीच छाया जल संकट, स्टेडियम सहित स्थानिकों के लिए भी NGT ने लगाए कड़े प्रतिबंध
- Written By: अक्सा अंसारी

बेंगलुरु में IPL 2024 बीच संकट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बेंगलुरु: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal, NGT) ने शहर में पानी के बढ़ते संकट के बीच कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (Karnataka State Cricket Association, KSCA) और अन्य संबंधित राज्य अधिकारियों को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League, IPL) मुकाबलों के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले पानी की जानकारी का ब्यौरा देने को कहा है।
एनजीटी ने राज्य क्रिकेट संघ के अलावा बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) और कर्नाटक राज्य नियंत्रण बोर्ड (KSPCB) से भी पानी के स्रोत और इसकी मात्रा के बारे में दो मई तक जानकारी सौंपने को कहा है। केएससीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभेंदू घोष ने कहा, ‘‘हमने नोटिस देख लिया है और वैसे स्टेडियम एनजीटी के नियमों का पालन करता है। इसलिये हमें मुकाबलों के आयोजित होने का भरोसा है। ”
आईपीएल मुकाबलों के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम को ‘ट्रीट’ (पीने योग्य) पानी की सप्लाई मिलने की रिपोर्ट आने के बाद एनजीटी ने स्वत: संज्ञान लिया। इस स्टेडियम में तीन मैच पहले ही खेले जा चुके हैं और पता लगा है कि इन मुकाबलों में प्रत्येक के लिए 75,000 लीटर ‘ट्रीट’ पानी का इस्तेमाल किया गया। स्टेडियम में चार और आईपीएल मैच 15 अप्रैल, चार मई, 12 मई और 18 मई को खेले जाने हैं। एनजीटी चेयरपर्सन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और डाक्टर ए सेंथिल वे (विशेषज्ञ सदस्य) ने मामला दर्ज कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु के बास कैंटर, कार और बाइक की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO
चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी पर जल्द होगा फैसला, गृह मंत्री से मिले वेंकटेश प्रसाद
साल में सिर्फ 11 दिन खुलता है ये मंदिर, जहां दीया एक बार जलने पर पूरे साल जलता रहता है!
मां-बाप, बहन की हत्या कर अपने कमरे में दफनाया, बोला- दीदी का ब्वॉयफ्रेंड पसंद नहीं था तो सबको मार डाला
कर्नाटक सरकार ने पौधों में पानी देने, वाहनों की सफाई तथा अन्य कई कामों के लिए पीने के पानी के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। केएससीए अधिकारियों ने कहा कि वे पिच या आउटफील्ड पर पानी देने के लिए न तो पीने के पानी और न ही भूजल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
(एजेंसी)
Bengaluru water crisis amid ipl 2024 ngt imposes strict restrictions for locals including stadium in karnataka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पैसे ले लो, पति मुझे दे दो… पत्नी और प्रेमिका में हुई डील, भोपाल के फैमिली कोर्ट में हुआ गजब का समझौता
Feb 13, 2026 | 04:58 PMअमरावती में मजदूरों और किसानों का हल्लाबोल; निजीकरण के विरोध और MSP कानून की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Feb 13, 2026 | 04:56 PMChandrapur News: शालाओं का ‘ई-लर्निंग’ ठप, ग्राम पंचायतों ने बिजली बिल भरने से किया इनकार
Feb 13, 2026 | 04:52 PMIPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान
Feb 13, 2026 | 04:50 PMसंकट के बीच उम्मीद की किरण? प्रेमानंद महाराज ने दी थी राजपाल यादव को भविष्य की चेतावनी
Feb 13, 2026 | 04:47 PMबांग्लादेश चुनाव: 20 साल बाद सत्ता में लौटी BNP, शनिवार को शपथ लेंगे तारिक रहमान; पीएम मोदी ने दी बधाई
Feb 13, 2026 | 04:42 PMMumbai Railway Fire: लोअर परेल वर्कशॉप में धूं-धूं कर जला डबल डेकर कोच, भीषण आग देख डर गए लोग
Feb 13, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

माफियाओं के घर के आगे खड़ा है सरकार का बुलडोजर, CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
Feb 13, 2026 | 02:24 PM
हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM














