- Hindi News »
- India »
- Violence Erupted In Manipur After The Arrest Of Meitei Leader Kana Sigh By Cbi
एक गिरफ्तारी…और फिर सुलगा मणिपुर! जानें कौन है ये नेता जिसकी वजह से फिर सड़कों पर लौटी आग
मैतेई नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर में हिंसा फिर भड़क उठी। इंफाल समेत कई जिलों में तनाव, इंटरनेट बंद और कर्फ्यू जैसे हालात फिर हो गए है। मैतेई नेता की गिरफ्तारी 2023 हिंसा केस में CBI ने हाल ही में की है।
- Written By: सौरभ शर्मा

मणिपुर एक बार फिर उबल रहा है और इसकी वजह है मैतेई नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी (फोटो- सोशल मीडिया)
इम्फाल: मणिपुर एक बार फिर उबल रहा है और इसकी वजह है मैतेई नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी। इंफाल एयरपोर्ट से सीबीआई ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब वे कहीं जाने की तैयारी में थे। गिरफ्तारी की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते इंफाल सहित कई जिलों में हालात तनावपूर्ण हो गए। सड़कों पर टायर जलने लगे, प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की और सरकार से उनकी रिहाई की मांग उठने लगी। इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई हैं और जगह-जगह कर्फ्यू जैसा माहौल है। यह गिरफ्तारी मणिपुर की नब्ज को फिर झकझोर गई है।
कानन सिंह अरंबाई तेंगोल संगठन के सक्रिय सदस्य हैं, जिसे मणिपुर में मैतेई समुदाय की संस्कृति और पहचान को बचाने के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन 2023 की जातीय हिंसा के दौरान इस संगठन पर कुकी समुदाय के खिलाफ हमलों का आरोप लगा। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई ने हिंसा से जुड़े मामलों की जांच तेज की और उसी कड़ी में कानन सिंह की गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया, जिसे समुदाय ने सीधे अपने आत्मसम्मान पर हमला माना।
कौन हैं कानन सिंह और क्यों हुई गिरफ्तारी
मैतेई समुदाय से आने वाले कानन सिंह अरंबाई तेंगोल संगठन के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। यह संगठन 2020 में मणिपुरी संस्कृति और सनामही धर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बना था। समय के साथ यह संगठन सांस्कृतिक मोर्चे से हटकर एक कट्टरपंथी पहचान में तब्दील हो गया। 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के दौरान अरंबाई तेंगोल पर कुकी समुदाय पर हमले करने, गांव जलाने और अल्पसंख्यकों को धमकाने जैसे आरोप लगे। उसी हिंसा से जुड़े मामलों में कानन सिंह की गिरफ्तारी सीबीआई ने की, जिसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में ट्रांसफर केस के तहत अंजाम दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Excise Policy Case: ट्रायल कोर्ट से नहीं मिले रिकॉर्ड; अब सोमवार को अगली सुनवाई, आप नेताओं ने किया बहिष्कार
इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
गिरफ्तारी के बाद क्यों भड़का मणिपुर
कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर की राजधानी इंफाल सहित कई जिलों में हालात बिगड़ गए। लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया, टायर जलाए और कई जगह आत्मदाह की कोशिशें हुईं। पूरे राज्य में तनाव बढ़ता देख इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद कानन सिंह को गुवाहाटी ले जाया गया जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस रिमांड की मांग की गई।
‘कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा’, कनाडा में खालिस्तानियों की फिर गुंडागर्दी, डर से थरथर कांप रहा रिपोर्टर
नेताओं की अपील और राज्यपाल से मुलाकात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर के 25 विधायकों और एक सांसद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर कानन सिंह और अन्य गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को बताया गया कि समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि कानन सिंह को मणिपुर पुलिस ने नहीं बल्कि सीबीआई ने गिरफ्तार किया है और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगला कदम तय किया जाएगा। साथ ही चार अन्य लोगों को इसलिए उठाया गया क्योंकि वे कानन के साथ थे और जांच पूरी होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
Violence erupted in manipur after the arrest of meitei leader kana sigh by cbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में वाट्सएप कॉल से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा; होटल से युवतियां बरामद
May 08, 2026 | 11:53 AMबॉम्बे हाईकोर्ट में परमबीर सिंह की जमानत रद्द करने की मांग, लीलावती ट्रस्ट ने लगाए गंभीर आरोप
May 08, 2026 | 11:44 AMबिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
May 08, 2026 | 11:37 AMJabalpur Cruise Accident: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर PIL दायर
May 08, 2026 | 11:36 AMनीलेश लंके की और बिगड़ी तबियत, अहिल्यानगर में इलाज के बाद अब पुणे में भर्ती; समर्थकों में चिंता
May 08, 2026 | 11:35 AMनागपुर में बड़ा जमीन घोटाला, गरीबों के लिए दी गई जमीनों की अवैध बिक्री; 67 मामले उजागर
May 08, 2026 | 11:30 AMMaharashtra 10th Board Results: वेबसाइट क्रैश हुई तो अपनाएं ये ट्रिक! मां के नाम से ऐसे देखें स्कोरकार्ड
May 08, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM













