-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Vikram Misri Will Brief Mp Of 7 Delegation Going To Foreign
पाक को बेनकाब करने विदेश जा रहे सांसदों की होगी ब्रीफिंग, विक्रम मिसरी देंगे खास जानकारी
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
भारत की ओर से सात डेलीगेशन अलग-अलग देशों की यात्रा पर विदेश जाएंगे। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी डेलीगेशन में शामिल सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर अन्य जानकारियों को लेकर ब्रीफ करेंगे।

विदेश यात्रा पर जाने वाले सांसदों को ब्रीफ करेंगे विक्रम मिसरी
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर करारा जवाब दे दिया है। अब भारत की ओर से सात डेलीगेशन अलग-अलग देशों की यात्रा करेंगे और आतंकवाद पर पाकिस्तान की सच्चाई सबके सामने पेश करेंगे। सांसदों का प्रतिनिधि मंडल के विदेश दौरे से पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी उन्हें ब्रीफ करेंगे।
भारत की ओर से सर्वदलीय सांसदों का 7 डेलीगेशन विदेशों का दौरा करेगा। ये प्रतिनिधि मंडल कुल 32 देशों का दौरा करेंगे और भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बारे में सभी देशों को बताएंगे। पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में वह दुनिया को बताएंगे। प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग दलों के सांसद, मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं।
दो चरणों में सांसदों को ब्रीफ करेंगे मिसरी
सांसदों के 7 डिलिगेशन अलग-अलग देशों की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा पर जाने से पहले विक्रम मिसरी दो चरणों में सांसदों को ब्रीफ करेंगे। संसद भवन में डेलीगेशन को ब्रीफ किया जाएगा। बीफ्रिंग का पहला चरण 20 मई को होगा जिसमें श्रीकांत शिंदे, कनिमोझी और संजय झा के नेतृत्व वाले तीन डेलिगेशन शामिल होंगे। ब्रीफिंग के बाद ये तीन ग्रुप 21 से 23 मई के बीच विदेश दौरे पर रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Modi Trump Meeting: मोदी-ट्रंप की G7 में मुलाकात, दोनों नेताओं ने वैश्विक मंच पर दिए कई बड़े और कूटनीतिक संदेश
रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी- ‘नापाक हरकतें नहीं रोकी तो दाना-पानी कर देंगे बंद’
दूसरे चरण की ब्रीफिंग 23 मई को
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण की ब्रीफिंग 23 मई को होगी। इसमें सुप्रिया सुले, बैजयंत पांडा, रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर की अगुवाई वाले चार अलग-अलग डेलिगेश को विक्रम मिसरी ब्रीफ करेंगे। ये ग्रुप 23 से 25 मई के बीच विदेश दौरा करेगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सांसदों का एक डेलिगेशन अमेरिका, पनामा, गुयाना, कोलंबिया और ब्राजील दौरे पर रहेगा।
ऑपरेशन सिंदूर को भी ब्रीफ करेंगे
विक्रम मिसरी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस ब्रीफिंग में भी शामिल रहे थे। पूरे ऑपरेशन के बारे में उन्होंने देश को विस्तार से जानकारी दी थी। पाकिस्तान के हर झूठ का भी खुलासा किया था। ऐसे में विदेश जाने वाले सांसदों को भी वह ब्रीफ कर भारत का मजबूत पक्ष वह उनके सामने रखेंगे। डेलीगेशन उनके अपने सवाल भी पूछ सकेगा।
ये सांसद रहेंगे डेलीगेशन में शामिल
कांग्रेस सांसद शशि थरूर वाला डेलीगेशन:
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल में शांभवी चौधरी (एलजेपी-आरवी), सरफराज अहमद (JMM), जीएम हरीश बालयोगी (TDP), शशांक मणि त्रिपाठी (बीजेपी), भुवनेश्वर कलिता (बीजेपी), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (बीजेपी) और पूर्व राजनयिक तरनजीत संधू शामिल हैं। ये अमेरिका, पनामा, गुयाना, कोलंबिया और ब्राजील जाएंगे।
बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा वाला डेलीगेशन:
बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले डेलिगेशन में निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक, रेखा शर्मा (सभी भाजपा), असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), सतनाम संधू (नॉमिनेट), पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला हैं। यह सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे।
भाजपा के रविशंकर प्रसाद वाला डेलीगेशन:
रविशंकर प्रसाद के डेलीगेशन में दग्गुबत्ती पुरंदेश्वरी (बीजेपी), प्रियंका चतुर्वेदी (एसएस-यूबीटी), गुलाम नबी खटाना (नॉमिनेट), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (बीजेपी), पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और पूर्व राजनयिक पंकज सरन शामिल हैं। यह डेलिगेशन यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क की यात्रा करेंगे।
Vikram misri will brief mp of 7 delegation going to foreign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














