- Hindi News »
- India »
- Up Mlc Election 2022 Bjp Released The List Of 30 Candidates For The Uttar Pradesh Legislative Council Elections Read Here
यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट
- Written By: सुभाष यादव

FILE PHOTO
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election Results 2022) में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी की नजरें विधान परिषद (UP MLC Election 2022) चुनावों पर हैं। इसी कड़ी में भाजपा (BJP) ने आज 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बताना चाहते हैं कि यूपी में 36 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि मतगणना 12 अप्रैल को कराई जानी है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से फिर शुरू हुई है जो 21 मार्च तक चलेगी। भाजपा द्वारा अभी छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में टकराव के संकेत; शिंदे गुट और भाजपा दोनों ने ठोका उम्मीदवारी का दावा
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
यूपी विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें सूची-
BJP releases list of its candidates for biennial elections to legislative councils of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/whERLHqLZG — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2022
उल्लेखनीय है कि बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही मुरादाबाद-बिजनौर सीट से सत्यपाल सैनी, बदायूं सीट से वागीश पाठक, रामपुर-बरेली सीट से कुंवर महाराज सिंह, पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से डॉक्टर सुधीर गुप्ता को बीजेपी ने टिकट दिया है। जबकि हरदोई से अशोक अग्रवाल, सीतापुर से पवन सिंह चौहान, लखनऊ-उन्नाव सीट से रामचंद्र प्रधान, खीरी से अनूप गुप्ता को मैदान में उतारा गया है।
दूसरी तरफ प्रतापगढ़ सीट से हरिप्रताप सिंह, बहराइच से डॉक्चर प्रज्ञा त्रिपाठी, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, देपरिया से डॉक्टर रतनपाल सिंह, आजमगढ़-मऊ सीट से अरुण कुमार यादव, बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू, फैजाबाद से हरिओम पांडेय, गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद, देवरिया से डॉक्टर रतनलाल सिंह को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की पूरी सूची आप ऊपर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बुधवार को एमएलसी चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ाई गई है। जिसके अनुसार अब 19 मार्च की जगह 21 मार्च तक उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। राज्य में विधान परिषद की कुल 100 सीटें हैं। विधान परिषद में छह साल के लिए सदस्य चुने जाते हैं।
Up mlc election 2022 bjp released the list of 30 candidates for the uttar pradesh legislative council elections read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













