- Hindi News »
- India »
- Up Jail System Failure Sc Slams Yogi Govt
जेल में सड़ रहे निर्दोष! टेक फेलियर पर SC ने योगी सरकार को लताड़ा
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक आरोपी को जमानत आदेश में मामूली कमियों के चलते रिहा न करने पर कड़ी फटकार लगाई।
- Written By: अर्पित शुक्ला

टेक फेलियर पर SC ने योगी सरकार को लताड़ा
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने एक आरोपी को जमानत आदेश में कुछ कमियों की वजह से रिहा न करने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि भगवान जाने कितने लोग तकनीकी खामियों के कारण आपकी जेलों में सड़ रहे हैं। सर्वोच्च अदालत ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक जिला जज पूरे मामले की जांच करेंगे और पता लगाया जाएगा कि आरोपी को रिहा करने में देर क्यों हुई। साथ ही, ये भी देखा जाएगा कि इसके पीछे कोई गलत मंशा तो नहीं थी। अदालत ने राज्य सरकार को आरोपी को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने को भी कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस के. वी. विश्वनाथन तथा जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने पहले ही आरोपी को रिहा न करने को लेकर नाराजगी जताई थी। अदालत ने संबंधित जेल अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिओए कहा था। उत्तर प्रदेश के DG(Prisons) को भी ऑनलाइन पेश होने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान दोनों अधिकारी मौजूद थे।
सरकार की दलील
वरिष्ठ अधिवक्ता और AAG गरिमा प्रसाद ने बताया कि इसमें आरोपी की कोई भी गलती नहीं थी। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बाद उसको रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जमानत आदेश में अगर चार्जिंग या फिर सजा देने वाली धाराओं में कोई गलती होती है, तो उसको ठीक कराने के लिए लोअर कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाती है। इस मामले में देरी इसलिए हुई क्योंकि लोअर कोर्ट ने वक्त पर रिलीज ऑर्डर में बदलाव नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, बापू सभागार का गेट टूटा, मची अफरा-तफरी
जस्टिस विश्वनाथन ने AAG से गाजियाबाद कोर्ट के रिलीज ऑर्डर का हवाला देते हुए पूछा कि क्या इसमें आरोपी को रिहा करने के लिए सभी जरूरी जानकारी थी। जब AAG ने माना कि रिलीज ऑर्डर में सभी जानकारी थी, तो अदालत ने कहा कि केवल धारा 5(1) का उल्लेख न होने के कारण रिहा न करना “बेतुका” है।
Up jail system failure sc slams yogi govt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














