-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Up Cm Yogi Threat Mumbai Police Baba Siddique Murder Police Probe Lawrence Bishnoi
CM योगी को मिली धमकी, कहा- इस्तीफा दो नहीं तो करेंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हाल, मुंबई पुलिस को मैसेज
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बीते शनिवार को धमकी मिली है। इस संदेश में साफ कहा गया है कि, अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह ही होगा।

CM योगी को मिली धमकी
मुंबई : एक बड़ी खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बीते शनिवार को धमकी मिली है। खबरें की मानें तो मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से एक धमकी भरा संदेश मिला है। इस संदेश में साफ कहा गया है कि, अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह ही होगा।
इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया कि, अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह ही मौत के घाट उतार देंगें। इस मैसेज के आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है।
यहां पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव: आज BJP जारी करेगी घोषणा पत्र, अमित शाह रहेंगे मौजूद
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस अब मैसेज भेजने वाले की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस धमकी भरे मैसेज के सामने आने के बाद CM योगी की सुरक्षा बढ़ चुकी है।
Mumbai traffic Police Control Room received a death threat regarding UP CM Yogi Adityanath, yesterday. The message said that if CM Yogi doesn’t resign in 10 days, he will be killed like Baba Siddique. Mumbai Police Traffic Control Cell received the message from an unknown number.… — ANI (@ANI) November 3, 2024
मामले पर पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिला है कि अगर आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट पर है।मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यहां पढ़ें – जम्मू कश्मीर : रवींद्र रैना ने भुगता हार का खामीयाजा, BJP अध्यक्ष पद से छुट्टी, सत शर्मा को जिम्मेदारी
इससे पहले बीते 30 अक्टूबर को मुंबई की यातायात पुलिस को मिले एक संदेश में अभिनेता सलमान खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और बाबा सिद्दीकी जीशान सिद्दीकी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और न देने पर उन्हें जान से मारे की धमकी दी गई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी दें कि, मुंबई के बांद्रा इलाके में बीते 12 अक्टूबर को तीन लोगों ने एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्दीकी जिस समय अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से अपने घर के लिए निकले उसी समय उन पर हमला किया गया था। घटना में बाबा के सीने पर गोली लगी थी और उन्हें फौरन अस्तपाल में भर्ती कराया गया। वहीं देर रात को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी बाबा सिद्दीकी को बचाया नहीं जा सका था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Up cm yogi threat mumbai police baba siddique murder police probe lawrence bishnoi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














