जम्मू कश्मीर : रवींद्र रैना ने भुगता हार का खामीयाजा, BJP अध्यक्ष पद से छुट्टी, सत शर्मा को जिम्मेदारी

BJP ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। शर्मा अब रविंदर रैना की जगह लेंगे। वहीं, रविंदर रैना को अब राष्ट्रीय कार्यकारीणी का सदस्य बनाया गया है।
सत शर्मा बने जम्मू कश्मीर BJP के नए अध्यक्ष
सत शर्मा बने जम्मू कश्मीर BJP के नए अध्यक्ष
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : एक बड़ी खबर के अनुसार BJP ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। शर्मा अब रविंदर रैना की जगह लेंगे। वहीं, रविंदर रैना को अब राष्ट्रीय कार्यकारीणी का सदस्य बनाया गया है। जी हां, जम्मू-कश्मीर के BJP अध्यक्ष रवींद्र रैना को उनके पद से हटा दिया गया है। ऐसी भी चर्चा थी कि नौशेरा में अपना चुनाव हारने के बाद रैना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस बाबत भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज रविवार को वरिष्ठ नेता सत शर्मा को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की जगह लेंगे। आज BJPमहासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई।

जानकारी दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान BJP ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

देखा जाए तो रवींद्र रैना जम्मू-कश्मीर में BJP के पर्याय बन गए थे। बीते एक दशक से वे घाटी में बहुत सक्रिय भूमिका में थे और जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को सतत आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे। हालांकि, यहां गौर करने वाली एक बात ये भी है कि विधानसभा चुनावों में BJP ने अब तक अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

वहीं पाकिस्तान के प्रति रैना अपने आतंकवाद विरोधी तेवर के लिए जाने जाते हैं। वैसे भी इस बार चुनाव में BJP को जम्मू-कश्मीर से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन पार्टी को नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

इस बाबत पार्टी सूत्रों की मानें तो अपनी हार से निराश रैना ने चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ही पार्टी नेतृत्व को अपने पद से इस्तीफा भेज दिया था। लेकिन अब पार्टी ने उस पर संज्ञान लेते हुए नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। ऐसे में सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, वहीं रविंदर रैना अब राष्ट्रीय कार्यकारीणी के सदस्य हैं।  (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com