UP By Election: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान, बीजेपी और अफसरों पर निशाना साधा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने अपने बयान में बीजेपी सहित अफसरों का भी जिक्र किया हैं। अखिलेश यादव का यह बयान उनके नोएडा प्रवास के दौरान सामने आया हैं।
फोटो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की है
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव [स्रोत: ANI]
Published on
Updated on

नोएडा: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे उपचुनावों की तारीखें करीब आ रही है, वैसे-वैसे सूबे का सियासी पारा तेज़ी से चढ़ता जा रहा है और राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। प्रदेश में जारी उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव का चुनाव में बीजेपी तथा अफसरों की भूमिका को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

अपने बयान में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से नहीं बल्कि अपने अधिकारियों के माध्यम से चुनाव लड़ रही है। जो पार्टी अधिकारियों के साथ चुनाव लड़ने लगे समझ लो उसकी हार निश्चित है। अखिलेश ने यह बयान अपने नोएडा प्रवास के दौरान दिया है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है, ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पूरी सक्रियता से उपचुनाव में जुट गई हैं। पार्टी के बड़े ने नेता लगातार चुनाव क्षेत्रो में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मेल-जोल कर रहे है तथा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जितवाने की बात कह रहे हैं।

इधर, समाजवादी पार्टी भी अपने बीतें हुए लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहराने के लिए ज़ोर-आज़माइश कर रही है, जिसके लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद एक-एक सीट पर नजर बनाये हुए हैं। लोकसभा चुनाव के सकारात्मक नतीजों से अखिलेश काफी उत्साहित है और लगातार अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।

अखिलेश अपने बयानों से हमेशा सूबे के अफसरों को भी नसीहत देते रहते है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। आखिर वे भी उत्तर प्रदेश के सीएम रहे है और प्रशासनिक सजावट तथा समय-समय पर होने वाले फेरबदलो को अच्छे से समझते है, हालांकि अखिलेश की पार्टी लम्बे समय से सत्ता पाने के प्रयास में लगी है और इसके लिए वे हर तरह की तैयारी में जुटें हुए हैं। कुछ दिन पहले अखिलेश को एक पोस्टर में सत्ताईस का सत्तधीश भी बताया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com