बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटा ओसामा RJD में शामिल हुए, लालू प्रसाद यादव ने दिलाई सदस्यता

बिहार के सिवान से पूर्व सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी तथा बेटे ओसामा आज लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दाल [राजद] में शामिल हुए, जिहने खुद लालू प्रसाद यादव तथा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
हिना शहाब तथा ओसामा शहाब को सदस्यता दिलवाते लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव
हिना शहाब तथा ओसामा शहाब को सदस्यता दिलवाते लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव [स्रोत: ANI]
Published on
Updated on

पटना: बिहार के बाहुबली और राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर सिवान के सांसद रह चुके मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब तथा बेटे ओसामा शहाब ने आज पुनः राष्ट्रीय जनता दल [राजद] की सदस्यता ले ली है। जिन्हे बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर खुद लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सदस्यता दिलवाई हैं।

इस दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में हम लोगों की कद्दावर नेता रही हिना शहाब ने पुनः पार्टी सदस्यता ग्रहण की है, उनके पुत्र ओसामा शहाब भी पार्टी में शामिल हुए हैं। कई समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली हैं। मेरा विश्वास है, कि इससे सिवान के साथ-साथ पूरे बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम लोगों की जो धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा है, इस माध्यम से इसे हम जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी तथा बेटे को राजद की सदस्यता दिलवाने के कई मायने निकाले जा रहे है। जैसा कि अपने बयान में तेजस्वी यादव कह चुके है कि हिना शहाब तथा ओसामा शहाब के राजद में आने से सिवान क्षेत्र में उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ता जुड़ते चले जायेंगे।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से राष्ट्रीय जनता दल के लिए शहाबुद्दीन का परिवार बहुत मायने रखता है और इसके पहले मोहम्मद शहाबुद्दीन खुद यहां से राजद के सांसद रहे है। शहाबुद्दीन लालू प्रसाद यादव के भी काफी करीबी माने जाते थे और कई मौको पर वो लालू के साथ भी दिखाई देते थे। बिहार की राजनीति में शहाबुद्दीन का नाम एक बाहुबली नेता, माफिया तथा हिस्ट्रीशीटर के तौर पर जाना जाता हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com