Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक! एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, अहमदाबाद और अमरावती के लिए बड़े ऐलान

PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर केंद्रीय कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो फेज 2ए और आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 10, 2026 | 02:42 PM

नरेंद्र मोदी- AI डिजाइन फोटो

Follow Us
Follow Us:

PM Modi 12 Years Union Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 10 जून 2026 को अपने 12 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बुधवार को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई है।

कैबिनेट ने कुल 4,703 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जो मुख्य रूप से गुजरात और आंध्र प्रदेश के विकास पर केंद्रित हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा कि ‘जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है’।

अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्तार

कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज 2ए के तहत 6 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिसमें पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इस विस्तार परियोजना पर करीब 2169 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इससे लगभग 2500 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस फेज के पूरा होते ही अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रूट की कुल लंबाई बढ़कर 77.63 किलोमीटर हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

जनधन खाते से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले जिसने बदला भारत का भविष्य- PHOTOS

नेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल

G-7 में हिस्सा लेने यूरोप जाएंगे PM मोदी; मैक्रों संग होगी बड़ी बैठक, पहली बार स्लोवाकिया की करेंगे यात्रा

अमरावती PWD रिश्वतकांड: ठेकेदार से पैसे लेते वीडियो वायरल, मुख्य अभियंता को LCB का नोटिस

VIDEO | Delhi: During a cabinet briefing, Union Minister Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) says, “Today, the Cabinet resolved that we are proud to have leadership in such capable hands, hands that possess sensitivity, restraint, integrity, and decisive ability. The life of… pic.twitter.com/NwrvpqIdzW — Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2026

अमरावती में ₹2500 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में केंद्र सरकार ने दो बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है:

सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकॉमोडेशन: 23.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1299 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी कार्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा।

जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन: 31.30 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1235 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी आवासीय परिसर तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-  जनधन खाते से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले जिसने बदला भारत का भविष्य- PHOTOS

अपने काम से देश को आगे बढ़ाए

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व ऐसे सक्षम हाथों में है जो संवेदनशीलता, संयम, ईमानदारी और निर्णायक क्षमता से परिपूर्ण हैं। वैष्णव ने यह भी कहा कि देश ने उन पर भरोसा किया है जो बहुत साधारण परिवारों से आए हैं और अपने काम से देश को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा, सरकार ने 2028 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य और ग्रेट निकोबार जैसी रणनीतिक परियोजनाओं पर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Union cabinet approves ahmedabad metro expansion projects pm modi 12 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Gujrat News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.