Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग

Liquor Boxes Stolen: अमरावती के वडाली क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस अवस्था में देसी शराब से भरा ट्रक मिला। ट्रक से 70 से 80 शराब की पेटियां गायब होने की आशंका है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 25, 2026 | 02:28 PM

शराब की पेटियां चोरी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Liquor Truck: अमरावती शहर के वडाली परिसर से गुजनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस अवस्था में देसी शराब की पेटियों से लदा ट्रक मिला। ट्रक के पास चालक और क्लिनर नहीं होने से कुछ नागरिकों ने ट्रक से 70 से 80 पेटियां शराब गायब कर ली। फ्रेजरपुरा पुलिस को यह जानकारी लगते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया।

चालक की तलाश जारी

मौके की जांच में पाया गया कि ट्रक सड़क किनारे बडनेरा की दिशा में उल्टी तरफ खड़ा था। ट्रक का चालक और क्लीनर दोनों मौके से लापता थे। इसके बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर ट्रक को जब्त कर फ्रेजरपुरा थाने लाया गया। कुछ घंटे बाद क्लीनर पुलिस के सामने आया। उसने बताया कि वह ट्रक में सो रहा था। नींद खुलने पर चालक गायब मिला। जिससे वह घबरा गया और वहां से चला गया। हालांकि चालक अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फ्रेजरपुरा थाने में ट्रांसपोर्ट के अधिकारी थाने पहुंचे तब पता चला कि ट्रक से लगभग 70 से 80 देसी शराब की पेटियां गायब हैं।

ट्रक से 70-80 पेटियां गायब होने की आशंका

हर एक पेटी की कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। जिससे प्रारंभिक तौर पर 3 लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना आबकारी विभाग को दी है। शुक्रवार सुबह विभाग के अधिकारी ट्रक में मौजूद शराब की जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद चोरी हुई शराब की वास्तविक संख्या स्पष्ट होगी और उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को स्थानीय स्तर पर बडाली, परिहारपुरा तथा आसपास के कुछ लोगों द्वारा शराब की पेटियां ले जाने की जानकारी भी मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

Amravati News: अमरावती में हेलमेट नियम लागू, पहले दिन 445 चालान और ₹4.45 लाख का जुर्माना

सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े

पुणे के 6 बांधों से भारी जल विसर्ग, नदियों के किनारे अलर्ट; पावना बांध 96% भरने पर भी पिंपरी में पानी कटौती

Gadchiroli News: गड़चिरोली-धानोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग तेज

ये भी पढ़े: अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया

पुलिस को देखते ही लोग फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार अहमदनगर जिले के कोपरगांव से ट्रक (क्र। एमएच 20 ईएल-8650) में करीब 30 लाख रुपये की देसी शराब लोड कर अमरावती के वलगांव स्थित गोदाम के लिए रवाना हुआ था।

यह माल शहर के एक अग्रवाल नामक व्यापारी का बताया जा रहा है। दोपहर फ्रेजरपुरा पुलिस को सूचना मिली कि बडाली परी क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर खड़े ट्रक से कई लोग शराब की पेटियां निकालकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोग अपने हाथों में मौजूद शराब की पेटियां वापस ट्रक में फेंककर मौके से फरार हो गए।

Amravati liquor truck theft wadali highway police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 02:28 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • illegal liquor sale
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.