जनधन खाते से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक... मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले जिसने बदला भारत का भविष्य- PHOTOS

12 Years of PM Narendra Modi Government: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड कायम कर लिया हैं। 10 जून यानी आज उन्हें 4399 दिन हो चुके है। चलिए आपको बताते है पीएम मोदी की 12 साल में 12 सबसे बड़ी उपलब्धियां कौन-सी है।
pm narendra modi 12 years of governance
पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां (सौजन्य-IANS)
Updated on
pm narendra modi jan dhan yojana
2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक 58 करोड़ से अधिक जन धन बैंक खाते खोले गए। इससे भारत के सभी किसानों और पिछड़े वर्गों के बैंक खातों में सीधा पैसे पहुंचाना मुमकिन हुआ।
pm narendra modi dbt
2015 में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लागू किया गया। इससे 51 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचाए गए। साथ ही ₹4 लाख करोड़ की धनराशि की बर्बादी रोकी गई।
pm narendra modi ujjawala scheme
2016 में उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को 11 करोड़ LPG कनेक्शन दिए गए। इसी साल उरी हमले के बाद PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की गई।
pm narendra modi gst bill
2017 में एक समान टैक्स सिस्टम के लिए एक बड़े कदम के तौर पर GST लागू किया गया।
pm narendra modi ayushman bharat
2018 में आयुष्मान भारत के जरिए 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का हेल्थ कवरेज दिया गया। इससे गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
pm narendra modi triple talaq bill and article 370
2019 में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया। इसी साल अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया गया। इसी साल तीन तलाक कानून लाया गया और ट्रिपल तलाक पर रोक लगाई गई।
pm narendra modi corona vaccine
2020-21 में कोरोना काल में सरकार ने महामारी का सामना किया। मोदी सरकार ने 220 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन डोज जनता को निशुल्क उपलब्ध कराए। साथ ही इलाज के पुख्ता इंतजाम करवाए गए।
pm narendra modi har ghar jal yojana
2022 में हर घर जल मिशन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत 16 करोड़ घरों तक जल पहुंचाया गया।
pm narendra modi g20 host in india
2023 में भारत में पहली बार G-20 की अध्यक्षता की गई। भारत सरकार ने सफलतापूर्वक मेजबानी की और निभाया।
pm narendra modi ayodhya ram mandir
2024 में मोदी सरकार ने अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। जनता से किया वादा पूरा करते हुए भाजपा ने राम जन्मभूमि को उसका उचित दर्जा दिया।
pm narendra modi india gdp
2025 में भारत ने अर्थव्यवस्था में जापान को पीछे छोड़ दिया। भारत ने जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का पायदान हासिल किया।
pm narendra modi operation sindoor
2025 में ही पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई की गई। भारतीय सेना ने आंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और मारे गए भारतीयों का बदला लिया।
pm narendra modi anti naxal operation
2026 में भारत को नक्सलवाद से मुक्त करने में मोदी सरकार ने बड़ी भूमिका निभाई। आतंकी घटना का मुंहतोड़ जवाब देकर आतंकवाद पर लगाम लगाई गई। अमित शाह के आह्वान पर कई नक्सलियों ने आतंक की राह छोड़ दी और मुख्य धारा में शामिल हो गए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com