नक्शों से निकलकर जमीन पर उतरी नागपुर मेट्रो फेज-2; 48 नए कोच खरीदने के लिए 'ऑपरेशन ब्लूप्रिंट' शुरू

Nagpur Metro News: नागपुर मेट्रो फेज-2 अब क्रियान्वयन की ओर बढ़ रहा है। महा मेट्रो ने 16 नए ट्रेन सेट और 48 कोचों की खरीद, संचालन व रखरखाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Stepping off the maps and onto the ground, Nagpur Metro Phase-2 takes shape; 'Operation Blueprint' launched to procure 48 new coaches.
नागपुर मेट्रो फेज-2, महामेट्रो विस्तार, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Metro Phase 2 Urban Transport: एक साल पहले तक नागपुर मेट्रो फेज-2 केवल प्रस्ताव, मंजूरी और विस्तार योजनाओं की चर्चा तक सीमित था लेकिन अब नागपुर मेट्रो फेज-2 अब केवल नक्शों और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा। यह परियोजना 'ऑपरेशन ब्लूप्रिंट' के चरण में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। शहर के मेट्रो नेटवर्क को अगले दौर के विस्तार के लिए तैयार करने की बड़ी कवायद शुरू हो गई है।

महा मेट्रो प्रशासन ने नई पीढ़ी की ट्रेनों की खरीद, संचालन और लंबे समय तक रखरखाव के लिए विस्तृत प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर मेट्रो फेज-2 के लिए 16 नई ट्रेन सेट खरीदे जाएंगे। पहले चरण की तरह ही फेज-2 की इन ट्रेन सेट में भी प्रत्येक ट्रेन में 3 कोच होंगे। इस तरह से फेज-2 के लिए कुल 48 कोच नागपुर मेट्रो नेटवर्क में शामिल किए जाएंगे।

मेट्रो परियोजना में ट्रेन खरीद प्रक्रिया शुरू होना इस बात का संकेत माना जा सकता है कि परियोजना अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य के परिचालन की तैयारी है। संभवतः नए कॉरिडोर, बढ़ती यात्री संख्या और अधिक फ्रीक्वेंसी की जरूरत को देखते हुए ही अतिरिक्त ट्रेन सेट की योजना बनाई गई है।

नई ट्रेन खरीदने की प्रक्रिया आरंभ भी कर दी गई है। केवल ट्रेन खरीद ही नहीं बल्कि चयनित कंपनी को ट्रेन डिजाइन, निर्माण, सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग के साथ अगले 15 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।

इसके तहत स्पेयर पार्ट्स सप्लाई, तकनीकी सहायता और कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी शामिल रहेगी। इस संदर्भ शुरू की गई कागजी प्रक्रिया में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई ट्रेनें आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। इनमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग, वीवीवीएफ आधारित एसी ड्राइव सिस्टम तथा सीबीटीसी आधारित ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन जैसी सुविधाएं होंगी।

सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क मजबूत होगा

कहा जा रहा है कि नागपुर महा मेट्रो फेज-2 के विस्तार के साथ शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क की क्षमता में बड़ा भी इजाफा होगा। नई ट्रेनें शामिल होने से भविष्य में यात्रियों को अधिक फ्रीक्वेंसी और कम वेटिंग टाइम का लाभ मिल सकता है। साथ ही दूसरे चरण में अधिक दूरी वाले स्थानों तक पहुंचने के लिए मेट्रो ट्रेन का सफर सुविधाजनक होगा।

पुणे मेट्रो के लिए भी तैयारी

मेट्रो फेज-2 के लिए की जा रही कागजी प्रक्रियाओं में पुणे महा मेट्रो के लिए भी प्रावधान किए गए, दस्तावेजों में पुणे मेट्रो फेज-2 के लिए 15 ट्रेन सेट खरीदने का भी प्रावधान किया गया है। खास बात यह है कि पुणे की मौजूदा 3 कोच ट्रेनों को भविष्य में 6 कोच ट्रेन में बदलने की तैयारी भी अभी से शामिल की गई है।

महामेट्रो फेज 2 में प्रस्तावित रुट

  • खापरी से एमआईडीसी ईएसआर (18.5 किमी एवं 10 स्टेशन)
  • मेट्रो स्टेशन इको पार्क (एट ग्रेड), मेट्रो सिटी (एट ग्रेड), अशोक वन, डोंगरगांव, मोहगांव, मेघदूत सिडको, बुटीबोरी पुलिस स्टेशन,
  • म्हाडा कॉलोनी, एमआईडीसी केईसी एवं एमआईडीसी ईएसआर
  • प्रजापति नगर से ट्रांसपोर्ट नगर (5.6 किमी एवं 3 स्टेशन)
  • मेट्रो स्टेशन पारडी, कपसी खुर्द, ट्रांसपोर्ट नगर
  • ऑटोमोटिव चौक से कन्हान (13 किमी एवं 12 स्टेशन)
  • मेट्रो स्टेशन- पीली नदी, खासरा फाटा, ऑल इंडिया रेडियो, खेरी फाटा, लोक विहार, लेखा नगर, कैंटोनमेंट, कामठी पुलिस स्टेशन,
  • गोल्फ क्लब, कन्हान नदी
  • लोकमान्य नगर से हिंगना (6.7 किमी एवं ? स्टेशन)
  • मेट्रो स्टेशन हिंगना माउंट व्यू, राजीव नगर, वानाडोंगरी, एपीएमसी, रायपुर, हिंगना बस स्टैंड, हिंगना

-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से रियाज अहमद की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com