भारत में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने करीब 10 बार बजट पेश किया है जिसमें से 8 पूर्ण और 2 अंतरिम बजट थे। उनके बाद अगला स्थान पी. चिदंबरम का है जिन्होंने 9 बार बजट पेश किया है। वहीं, प्रणब मुखर्जी भी कार्यकाल के दौरान 8 बार बजट पेश कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब निर्मला सीतारमण का नाम भी जुड़ गया है।