-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Tribals In Manipur Write Letter To Opposition Alliance I N D I A Seek Presidents Rule
मणिपुर में आदिवासियों ने विपक्षी गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ को लिखा पत्र, राष्ट्रपति शासन की मांग
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
इंफाल: मणिपुर में आदिवासियों के शीर्ष संगठन ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (Indigenous Tribal Leaders Forum) ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को एक पत्र लिखकर हिंसा प्रभावित (Manipur Violence) राज्य में एक अलग प्रशासन और राष्ट्रपति शासन लागू (President’s Rule) करने की अपनी मांग के लिए समर्थन मांगा। मणिपुर में तीन मई से बहुसंख्यक मेइती और आदिवासियों के बीच जातीय झड़पें हो रही हैं, जिनमें 150 से अधिक लोग मारे गए हैं।
मणिपुर की आबादी में मेइती लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी नगा और कुकी की जनसंख्या करीब 40 प्रतिशत हैं और वे ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं। आईटीएलएफ ने विपक्षी दलों को लिखे दो पृष्ठ के पत्र में कहा, ‘‘हम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) से आग्रह करते हैं कि वह हमारा मुद्दा उठाए और देश को हमारी दुर्दशा से अवगत कराए। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि मणिपुर से अलग प्रशासन की हमारी मांग का समर्थन करके इस हमले से बचने में हमारी मदद करे और हिंसा को खत्म करने के लिए मणिपुर में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने का केंद्र सरकार से आग्रह करें।”
आईटीएलएफ के अध्यक्ष पागिन हाओकिप और सचिव मुआन टोम्बिंग द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि सांप्रदायिक संघर्ष के लगभग तीन महीने बाद भी पूर्वोत्तर राज्य में शांति एक दूर का सपना बनी हुई है।इसमें दावा किया गया, ‘‘हालांकि सभी पक्षों को नुकसान हुआ है, अल्पसंख्यक कुकी-ज़ो आदिवासियों को हिंसा का खामियाजा भुगतना पड़ा है और संघर्ष में इसके दो-तिहाई से अधिक लोग मारे गए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग! अगवा किए गए 6 नागा ग्रामीणों के शव बरामद, इलाके में तनाव का माहौल
इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में 2 नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मची चीख-पुकार
आईटीएलएफ ने आरोप लगाया कि राजधानी इंफाल में सरकारी शस्त्रागारों से लूटे गए हजारों हथियारों का इस्तेमाल ‘‘जातीय सफाया अभियान” में किया जा रहा है। इसमें कहा गया है, ‘‘हमारी दुर्दशा को और बढ़ाने के लिए, अत्याधुनिक बंदूकों और मोर्टार के साथ राज्य पुलिस के कमांडो आदिवासी गांवों पर छापा मारने और अग्रिम मोर्चों पर हमला करने के लिए में सशस्त्र मेइती बंदूकधारियों के साथ खुले तौर पर शामिल हो रहे हैं…सैन्य बफर जोन में अंतर का लगातार गलत इस्तेमाल किया जा रहा है तथा सेना और अन्य सुरक्षा बल पंगु हैं क्योंकि राष्ट्रपति शासन अभी भी लागू नहीं हुआ है।”
इसमें कहा गया है कि राज्य के सबसे बड़े जिले चुराचांदपुर की पहाड़ियों तक जाने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग की नाकेबंदी के चलते लाखों आदिवासियों को आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। आईटीएलएफ ने कहा, ‘‘जो उपलब्ध हैं वे पहाड़ी सड़कों के माध्यम से मिजोरम से लाए गए हैं, जिससे वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है।”
आईटीएलएफ ने कहा कि तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद से, उसने 119 मौतें दर्ज की हैं, जिनमें ज्यादातर निर्दोष नागरिक हैं, 7,000 से अधिक घर जला दिए गए, 359 चर्च नष्ट हो गए और 40,000 से अधिक आदिवासी विस्थापित हो गए।
पत्र में लिखा गया है, ‘‘आदिवासी और मेइती अब भौतिक रूप से अलग हो गए हैं। इतने रक्तपात और आघात के बाद, उनके दोबारा एक साथ रहने की कोई संभावना नहीं है। हम मेइती समुदाय द्वारा नियंत्रित सांप्रदायिक मणिपुर सरकार के तहत वापस रहने के विचार को स्वीकार करने से इनकार करते हैं।” इसमें कहा गया है, ‘‘अगला तार्किक कदम हमें राजनीतिक रूप से अलग करना है। कुकी-ज़ो आदिवासियों को हमारी अपनी भूमि में जीने देने के लिए हम केंद्र सरकार से कह रहे हैं कि वह हमें भारतीय संविधान के तहत खुद पर शासन करने का अधिकार दे।”
Tribals in manipur write letter to opposition alliance i n d i a seek presidents rule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी
Jun 21, 2026 | 06:55 PMसीहोर में अवैध संबंधों के शक में युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:52 PMShare Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














