Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: मानसून की थमी रफ्तार, सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज; देखिए आज का वेदर रिपोर्ट

IMD Weather Forecast: दिल्ली में आज मौसम के साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 14, 2025 | 07:11 AM

आज का मौसम, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Weather Update: इन दिनों पूरे देशभर में मौसम ने अचानक करवट बदली है। जहां पहले बारिश और धूप का ताल-मेल राहतों के साथ कभी-कभी लोगों को परेशान कर रहा था, वहीं मानसून की रफ्तार थमने से हल्की ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने सर्दी की दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल कुछ ऐसा रहा जहां, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई।

इसके अलावा, असम, ओडिशा, तमिलनाडु और मणिपुर के अलग-अलग स्थानों पर भी भारी वर्षा (7-11 सेमी) हुई है। मौसम विभाग की हाल फिलहाल की जानकारी के मुताबिक, आने वाले सात दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ भागों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्रों, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों, बिहार के शेष इलाकों, पूरे झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों से वापस हो गया है। इसके साथ ही, अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना बनी हुई है।

वर्तमान में ऊपरी हवाओं की सक्रिय गतिविधियां पूरे देश के मौसम पर असर डाल रही हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं का संकेंद्रण बन रहा है, वहीं दक्षिण असम के ऊपर भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु में भी ऊपरी हवाओं का सक्रिय संकेंद्रण बना हुआ है, जिससे मानसून की गति और वर्षा की तीव्रता में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान लगभग 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। सुबह के समय प्रमुख सतही हवाएं उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा से लगभग 10 किमी/घंटा की गति से चलेंगी। शाम और रात के दौरान हवाएं उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा से चलेंगी और गति लगभग 10 किमी/घंटा से कम रह सकती है।

यूपी में आज मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों का मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में दिन के समय मौसम गर्म और तेज धूप के साथ रहेगा, जिससे बाहर गतिविधियां करते समय हल्का गर्मी का अनुभव हो सकता है। वहीं, रात के समय तापमान सामान्य रहेगा और मौसम ठंडा या सुहावना बना रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश का वेदर अपडेट

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ और सुहावना रहा। इसी बीच, लाहौल-स्पीति जिले की चंद्राघाटी में गोंदला के पास पहाड़ियों से हिमस्खलन शुरू हो गया, क्योंकि मौसम साफ होने के कारण बर्फ ढलान से नीचे गिर रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। शिमला और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज धूप खिली रही, जिससे मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है। राज्य में 14 से 17 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है।

पश्चिम भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिम भारत में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम अनुकूल नहीं रहेगा। 14 से 17 अक्टूबर तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं और तूफानी बारिश की संभावना है। इसी तरह 14 से 16 अक्टूबर तक मराठवाड़ा क्षेत्र में भी तूफानी गतिविधियों के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर, पूरे देश में मानसून सक्रिय है और विभिन्न हिस्सों में वर्षा और तूफानी मौसम का प्रभाव लगातार महसूस किया जा रहा है।

पूर्व और मध्य क्षेत्रों में ऐसा रहेगा मौसम

पूर्व और मध्य भारत में भी मौसम हल्का नहीं रहने वाला है। आने वाले दिनों में ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और तूफानी हवाओं की गतिविधियां हो सकती हैं। 14 से 15 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश की संभावना है। 14 से 16 अक्टूबर तक विदर्भ में और 14 से 15 अक्टूबर को ओडिशा में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इन गतिविधियों को देखते हुए किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: गोला-बारूद से कोई नुकसान नहीं, फुलझड़ी से ओजोन में छेद हो जाएगा, पटाखा बैन पर कुमार विश्वास का तंज

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम?

तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। 14 से 19 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में बादल के बरसने की संभावना है, जबकि, 16 अक्टूबर तक दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम क्षेत्रों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 17 और 18 अक्टूबर को लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में 14 अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों तक इन क्षेत्रों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और तूफानी परिस्थितियों के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

Today weather update 14th october monsoon slowed down cold winds changed weather

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 07:11 AM

Topics:  

  • IMD
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Kal Ka Mausam: नॉर्थ में ठंड ने दी दस्तक…साउथ में जारी रहेगी झमाझम, कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम?

2

महाराष्ट्र में फिर बारिश की चेतावनी, 15 अक्टूबर से आएगी तूफानी बारिश; मौसम विभाग की जानकारी

3

Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से फिर बरसेगी आसमानी आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट

4

Weather Update: हिमाचल में भारी बर्फबारी, देश के कई हिस्सों में बढ़ी ठिठुरन; जानें मौसम का हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.