Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: नॉर्थ में ठंड ने दी दस्तक…साउथ में जारी रहेगी झमाझम, कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम?

IMD Weather Forecast: देश के उत्तरी राज्यों से मानसून विदा हो चुका है। पहाड़ों पर ठंड दस्तक दे रही है तो अगले 2-3 दिनों में दक्षिणी राज्यों में दक्षिण-पश्चिम बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 13, 2025 | 08:38 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: देश के उत्तरी राज्यों से मानसून विदा हो चुका है। पहाड़ों पर ठंड दस्तक दे रही है तो अगले 2-3 दिनों में दक्षिणी राज्यों में दक्षिण-पश्चिम बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट एक बार फिर जारी किया गया है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की प्रबल संभावना है। पहाड़ी राज्यों में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तापमान तेज़ी से गिर रहा है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि 25 अक्टूबर से इन राज्यों में भी पारा तेजी से गिरेगा। लोगों को सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगेगा।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

14 अक्टूबर को दिल्ली के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल किसी भी क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अब, 25 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और सुबह-शाम गर्म कपड़ों की ज़रूरत पड़ सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर एरिया, दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

यूपी और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में कल बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने सभी ज़िलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है, यानी किसी भी ज़िले में बारिश की संभावना नहीं है। बिहार में कल, 14 अक्टूबर को बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड 14 अक्टूबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी मौसम विभाग ने सभी ज़िलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है। ग्रीन ज़ोन का मतलब है कि कहीं भी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। मौसम विभाग ने सभी ज़िलों को ग्रीन ज़ोन में रखा है। हालाँकि, यहाँ ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने नज़र आ रहे हैं।

एमपी व झारखंड का मौसम

मध्य प्रदेश में कल यानी 14 अक्टूबर को मौसम साफ़ रहेगा। मौसम विभाग, भोपाल के अनुसार, किसी भी ज़िले में बारिश की संभावना नहीं है। झारखंड के सभी जिलों के लिए कल 14 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि इन जिलों में बिजली गिरने और वज्रपात की आशंका है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर बारिश की चेतावनी, 15 अक्टूबर से आएगी तूफानी बारिश; मौसम विभाग की जानकारी

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने कल कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका भी जाहिर की है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गोवा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kal ka mausam north india cold wave begins south india rain alert issued

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 08:38 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.