- Hindi News »
- India »
- Today Weather Forecast 11 May 2026 Rain Storm Alert 15 States Wind Speed 80 Kmph
15 राज्यों में आसमानी आफत का आईएमडी अलर्ट जारी, 12 घंटे के भीतर 80 की रफ्तार से चलेगी आंधी और भारी बारिश
Today Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 11 मई को दिल्ली, यूपी और बिहार सहित 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Weather Forecast: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 11 मई को देश के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। अगले 12 घंटों के भीतर इन राज्यों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
आईएमडी की तरफ से पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों के लिए विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि वहां ओलावृष्टि और बिजली गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में मौसम गर्म रहने की भी संभावना जताई है।
दिल्ली-NCR में आंधी का साया, यूपी-बिहार में भारी बारिश
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में आज 11 मई को धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में हवा की रफ्तार 40 से 50 KMPH तक रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
MP Weather Update: बारिश के बाद ‘लू’ का अलर्ट; 12 मई से तपेगा मध्य प्रदेश और 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
Today Weather Update: 85 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, क्या आपके शहर में भी बरपेगा कुदरत का कहर?
Weather Update: मई की भीषण गर्मी के बीच 13 राज्यों में मंडराया आसमानी आफत का साया, झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या है Indian Nino? जिससे आग का गोला बनता जा रहा है भारत, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासाक्या है Indian N
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। वहीं बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में भी मौसम विभाग ने ‘भारी बारिश’ का अलर्ट जारी किया है। पटना में आज तापमान 35 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पहाड़ों पर बर्फबारी, झारखंड-पंजाब में तूफानी हवाएं
पहाड़ी राज्यों की सैर पर गए पर्यटकों के लिए भी आने वाले घंटे मुश्किल भरे हो सकते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। मनाली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
दूसरी ओर झारखंड के रांची और जमशेदपुर में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में भी मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: अमृत महोत्सव से महकेगी सोमनाथ नगरी… 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और गर्त ने बदला मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अचानक आए बदलाव के पीछे वायुमंडल में बन रही विशेष परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। उत्तर-पूर्वी बिहार से लेकर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक गर्त यानी ट्रफ फैला हुआ है। इसकी वजह से नमी और हवाओं का दबाव बढ़ रहा है। इसी के चलते राजस्थान के जयपुर और बीकानेर जैसे इलाकों में भी 12 मई के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Today weather forecast 11 may 2026 rain storm alert 15 states wind speed 80 kmph
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 राज्यों में आसमानी आफत का आईएमडी अलर्ट जारी, 12 घंटे के भीतर 80 की रफ्तार से चलेगी आंधी और भारी बारिश
May 11, 2026 | 08:14 AMनितिन गडकरी बोले- ‘90 प्रतिशत काम सोशल वर्क’, पुणे में अभय फिरोदिया को मिला पुण्य भूषण सम्मान
May 11, 2026 | 08:11 AMराजधानी भोपाल में भिंडी की सब्जी बनी विवाद की वजह, तलाक तक पहुंचा मामला
May 11, 2026 | 08:11 AMकाठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 08:05 AMशरणार्थी से नेतृत्व तक, सिंधी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी; नागपुर में बोले सीएम फडणवीस
May 11, 2026 | 08:00 AMपुणे में विकास लवांडे पर स्याही फेंकने का मामला, कीर्तनकार संग्राम भंडारे समेत 10 पर FIR
May 11, 2026 | 07:54 AMJabalpur: बरगी बांध क्रूज हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जज संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोग गठित
May 11, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














