-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Farmer Loan Waiver 7000 Crore Dbt Transfer
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Farmer Loan Waiver: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर योजना के तहत 16.96 लाख किसानों के खातों में 7 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे राशि का वितरण।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, किसान कर्जमुक्ति योजना (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Waiver Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र सरकार मंगलवार को ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026’ के तहत 16.96 लाख पात्र किसानों के फसल ऋण खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से करीब 7 हजार करोड़ रुपए हस्तांतरित करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इस राशि का वितरण किया जाएगा। योजना के लिए राज्य सरकार पहले ही प्रशासनिक मंजूरी दे चुकी है। सहकार विभाग की ओर से किए गए डेटा सत्यापन में 94,083 किसान आयकरदाता पाए गए, जिन्हें योजना के लिए अपात्र घोषित किया गया है।
इससे राज्य सरकार को करीब 1,881.66 करोड़ रुपए की बचत होगी। सत्यापन के बाद 16.96 लाख किसानों की अंतिम पात्र सूची तैयार की गई है। योजना के तहत 30 सितंबर 2025 तक के बकाया फसल ऋण पर 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी दी जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 36,585 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया है और लगभग 56 लाख किसानों को लाभ देने का लक्ष्य रखा है।
वहीं नियमित रूप से फसल ऋण चुकाने वाले करीब 24 लाख किसानों को 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन अनुदान भी दिया जाएगा। सहकार विभाग के अनुसार, कर्जमाफी का लाभ लेने के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है। अब तक करीब 10 लाख किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। जिन किसानों का आधार सत्यापन पूरा होगा, उनके खातों में अगले पांच दिनों के भीतर लाभ की राशि जमा कर दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत
छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
NCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
यह भी पढ़ें:- NCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
वन टाइम सेटलमेंट की भी सुविधा
महाराष्ट्र सरकार ने 2 लाख रुपए से अधिक बकाया वाले किसानों को वन टाइम सेटलमेट की सुविधा भी दी है। यदि किसान 31 मार्च 2027 तक अतिरिक्त बकाया राशि जमा कर देते हैं तो सरकार उनके ऋण खाते में 2 लाख रुपए जमा करेगी।
एनपीए घोषित किसानों को भी दी गई राहत
इसके अलावा, एनपीए घोषित फसल ऋण खाताधारक किसानों को भी राहत दी गई है। सरकार उनके ब्याज का वित्तीय भार वहन करेगी और बैंकों को निर्देश दिए गए है कि ऐसे किसानों को बिना किसी ‘कूलिंग पीरियड’ के दोबारा फसल ऋण उपलब्ध कराया जाए।
Maharashtra farmer loan waiver 7000 crore dbt transfer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
Aug 04, 2026 | 07:50 AMबारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत
Aug 04, 2026 | 07:44 AMOppo A7 Pro Max: 10,000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और 50MP OIS कैमरा के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, देखें डीटेल
Aug 04, 2026 | 07:41 AMछतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
Aug 04, 2026 | 07:35 AMNATO के बाद अब EU ने भी फेरा यूक्रेन से मुंह? रूसी खुफिया एजेंसी SVR का बड़ा दावा, कीव की बढ़ी टेंशन
Aug 04, 2026 | 07:32 AMJ&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
Aug 04, 2026 | 07:29 AMNCP सुनेत्रा पवार गुट की बढ़ी टेंशन, पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
Aug 04, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM











