- Hindi News »
- India »
- Threat To Premanand Maharaj Death Warning Triggers Controversy
‘..गर्दन उतार लेता’, प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, अब होगा बवाल
Death threat to Premananda Maharaj: मथुरा के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए दी गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

प्रेमानंद महाराज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Death threat to Premananda Maharaj: मथुरा के प्रतिष्ठित संत प्रेमानंद महाराज ने महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। लेकिन अब तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक एक फेसबुक पोस्ट के के जरिए युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
प्रेमानंद महाराज को यह धमकी मिलने के बाद मथुरा के साधु संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वे लगातार धमकी देने वाले व्यक्ति पर एक्शन लेने और उसे गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि यह युवक कौन है? और कहां कहा रहने वाला है?
यहां समझिए पूरा माजरा
दरअसल, हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने युवाओं को मनमानी और गलत आचरण से बचने की सलाह दी थी। इस वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज ने आज के समाज में बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप के बढ़ते चलन पर चिंता जताई थी। जिसे उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक बताया था। इसी वीडियो के चलते युवक ने संत को जान से मारने की धमकी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मिट जाएगा इजरायल का नामोनिशान! सच हो रही है बाइबिल-कुरान की भविष्यवाणी, यहूदी देश में मचा हड़कंप
नहीं खुला होर्मुज तो बर्बाद हो जाएगा US! ईरान ने एक नहीं दबा रखी है ट्रंप की 2 नाजुक नसें, जानें क्या है राज
इंडोनेशिया में बड़ा विमान हादसा! बोर्नियो के जंगलों में गिरा हेलीकॉप्टर, सभी 8 लोगों की मौत
क्या मैं आतंकवादी हूं…? पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से पूछा, अग्रिम जमानत बढ़ाने से अदालत का इनकार
“…मैं उसकी गर्दन उतार लेता”
सतना के रहने वाले शत्रुघ्न सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “ये पूरे समाज का मामला है! अगर मेरे परिवार के बारे में बोलता, तो वो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसकी गर्दन उतार लेता।” शत्रुघ्न सिंह ने अपनी प्रोफाइल को खुद को पत्रकार बताया हुआ है।
मथुरा के साधु-संतों में आक्रोश
इस धमकी की खबर फैलने के बाद हिंदू संगठनों और संतों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने प्रेमानंद महाराज को गलत नज़र से देखा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “हम किसी भी अपराधी की गोली अपनी छाती पर खाने को तैयार हैं।” साथ ही, उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज करने वालों को प्रेमानंद जी महाराज की 5 खास टिप्स, संबंध रहेगा अटूट
फलारी बाबा के अलावा महंत रामदास जी ने कहा कि गाय, कन्या और साधु की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रेमानंद महाराज के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को साधु समाज माफ नहीं करेगा। वहीं, इस मामले को लेकर जिस तरह से संतों में रोष नजर आ रहा है उससे बवाल मचने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Threat to premanand maharaj death warning triggers controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ED खंगाल रही अशाेक खरात की काली कमाई, नासिक के शरणपुर कस्बे में भोंदूबाबा के ठिकाने छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त
Apr 17, 2026 | 03:12 PMAI में कौन सा राज्य सबसे आगे? रिपोर्ट में खुलासा, यहां के लोग कर रहे ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
Apr 17, 2026 | 03:09 PMKDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Apr 17, 2026 | 03:06 PMभंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष
Apr 17, 2026 | 03:00 PMबॉडी शेमिंग की शिकार हुईं Patralekhaa, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को जन्म दिया है
Apr 17, 2026 | 03:00 PMटूटने की कगार पर अधूरे सीजफायर! लेबनान से होर्मुज तक गूंज रही युद्ध की आहट, दोनों ओर से लोड हो रहे हथियार
Apr 17, 2026 | 02:59 PMमच्छरों के आतंक से नागरिक बेहाल, नप की फॉगिंग मशीन खा रही धूल और नालियों में जमा गंदगी से बढ़ी बीमारियां
Apr 17, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














