- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sanskar Bharati Bhandara New Executive Committee Chanda Murkute President
भंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष
Bhandara News: संस्कार भारती भंडारा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। चंदा प्रकाश मुरकुटे को अध्यक्ष और नीता मलेवार को उपाध्यक्ष चुना गया। कला व संस्कृति के संवर्धन हेतु नई टीम नियुक्त।

Cultural Committee Maharashtra News: भंडारा में कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित संस्था संस्कार भारती की भंडारा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का हाल ही में चयन किया गया है। नई समिति में अनुभवी मार्गदर्शकों के साथ कला क्षेत्र से जुड़े सक्रिय सदस्यों को स्थान दिया गया है।
घोषणा के अनुसार, चंदा प्रकाश मुरकुटे को जिला अध्यक्ष और नीता दिलीप मलेवार को उपाध्यक्ष चुना गया है। मोहन भाकरे को मंत्री, अनघा चेपे और अश्विनी व्यवहारे को सहमंत्री बनाया गया है। वहीं, अरविंद बोरडकर को संरक्षक और रामदास शहारे को कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मार्गदर्शक मंडल में सुमंत देशपांडे, दत्ता दाढ़ी, डॉ. नरेंद्र व्यवहारे, सुधीर जोशी और डॉ. प्रकाश मालगावे शामिल हैं। संस्था की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कला विधाओं के प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के बांद्रा में बुलडोजर कार्रवाई पर रेलवे का बड़ा बयान, 1200 कर्मियों की टीम तैनात, 85% अवैध ढांचे ध्वस्त
बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू, रोजगार के बेहतर अवसर
गर्मी के बीच गैस्ट्रो-डायरिया का बढ़ा खतरा, मनपा रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता; नागपुर में स्वास्थ्य अलर्ट
संभाजीनगर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला: रोहित गुप्ता ने डेटा चोरी और साइबर जोखिमों पर दी चेतावनी
मंच कला (गायन, नाटक, नृत्य) की जिम्मेदारी विनोद पथे, प्रकाश मुरकुटे, गजानन कामडी और अंजली कैकाडे को दी गई है। दृश्य कला के अंतर्गत रंगोली और चित्रकला विभाग में करुणा शेंडे, जया कड़ियम, पद्मा तिडके, अनिता चौधरी और मयूरी दुरुगकर को शामिल किया गया है। साहित्य कला के लिए मंगला डहाके और सरोज धाबेकर को प्रमुख नियुक्त किया गया है।
लोककला विभाग की कमान हर्षदा दाढ़ी और अर्चना आकरे को सौंपी गई है, जबकि सांस्कृतिक धरोहर विभाग की जिम्मेदारी डॉ. प्रकाश मालगावे संभालेंगे। महिला प्रमुख के रूप में कल्याणी जोशी, संगीता बोरडकर और साधना त्रिवेदी का चयन किया गया है।
प्रसिद्धि प्रमुख बने मोहम्मद सईद शेख
संस्था के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी प्रसिद्धि प्रमुख के रूप में मोहम्मद सईद शेख को दी गई है। कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर संगीता रोशनखेडे, केशवराव जोशी, वसंतराव कुर्वे, समृद्धी गंगाखेडकर, मनीषा गुप्ते, सीमा देव्हारे सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
Sanskar bharati bhandara new executive committee chanda murkute president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPSSSC Recruitment 2026: फायरमैन और विधानसभा रक्षक के 170 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
May 21, 2026 | 01:32 PMमुंबई के बांद्रा में बुलडोजर कार्रवाई पर रेलवे का बड़ा बयान, 1200 कर्मियों की टीम तैनात, 85% अवैध ढांचे ध्वस्त
May 21, 2026 | 01:31 PMशिवपुरी में 3 दिन तक तड़पता रहा बेजुबान, मौत के बाद लोहे का तार बांधकर तेंदुए को घसीटा, वन विभाग पर उठे सवाल
May 21, 2026 | 01:30 PMवैश्विक मंदी के बीच भारत का रियल एस्टेट सेक्टर मजबूत, MMR बना निवेश का हॉटस्पॉट
May 21, 2026 | 01:26 PMदेहरादून कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई भीड़, Jasmine Sandlas को बीच में रोकना पड़ा शो, मंच से की भावुक अपील
May 21, 2026 | 01:26 PMबाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू, रोजगार के बेहतर अवसर
May 21, 2026 | 01:25 PMहर हाथ में दिखने वाला Smartwatch अब क्यों हो रहा है गायब? यूजर्स का बदला मूड
May 21, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM












