- Hindi News »
- Viral »
- Premanand Maharajs Controversial Statement Only 2 4 Out Of 100 Girls Are Pure
100 में केवल 2-4 लड़कियां पवित्र..विवादों में फंसे प्रेमानंद महाराज, देखें VIDEO
Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। संत प्रेमानंद महाराज ने अपने बयान में आज-कल के युवाओं के रिश्तों पर चिंता जताई है। उनका बयान वायरल हो रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

विवादों में फंसे प्रेमानंद महाराज- VIDEO
Premanand Maharaj Viral Video: यूपी के वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। प्रेमानंद एक निजी बातचीत के दौरान कहा कि “आज के समय में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं”, बाकी सभी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में लगी हुई हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनके इस बयान पर विवाद हो रहा है।
क्या कहा बयान में?
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर कोई युवक 4 लड़कियों से संबंध बनाता है, तो वो अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाएगा, क्योंकि उसको व्यभिचार की आदत लग चुकी होती है। प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि इसी तरह, जो लड़की 4 पुरुषों से संबंध बना चुकी है, उसके अंदर एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रहती है। प्रेमानंद ने ये भी कहा कि 100 में से मुश्किल से दो-चार कन्याएं ही ऐसी मिलती हैं जो पवित्र जीवन जीकर किसी एक पुरुष को समर्पित होती हैं।
सौ में सिर्फ चार लड़कियां पवित्र होती हैँ,#प्रेमानन्दमहाराज pic.twitter.com/cdlmqxF5dH — ANIL (@AnilYadavmedia1) July 29, 2025
युवाओं के रिश्तों पर चिंता
प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने बयान में आज-कल के युवाओं के रिश्तों पर चिंता जताई है। महाराज ने आगे कहा कि ऐसे लोग न तो सच्चे पति बन सकते हैं और न ही सच्ची बहुएं। उनका बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और अब लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इसे “महिलाओं का अपमान और छोटी सोच” बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जीवन बदलने वाला मंत्र
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
संत प्रेमानंद महाराज की आलोचना
अपने इस बयान के बाद प्रेमानंद महाराज की काफी आलोचना हो रही है। जहां उनकी धार्मिक शिक्षाओं को लोग काफी सम्मान सम्मान देते हैं और यहां तक की उनके पास विराट कोहली जैसे सेलिब्रिटी भी आते रहते हैं। वहीं, इस तरह की टिप्पणी के बाद लोगों के बीच उनके खिलाफ नाराजगी फैल गई है।
यह भी पढ़ें- बरसाना: लस्सी दुकानदारों के बीच ‘कुल्हड़ युद्ध’, VIDEO देख भूल जाएंगे ‘चाट युद्ध’
प्रेमानंद ने किया महिलाओं का अपमान
कई लोगों ने इसको महिलाओं की गरिमा पर चोट बताया है और कहा है कि इस तरीके का बयान समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। लोग इसे महिलाओं का अपमान और छोटी सोच बता रहे हैं। इससे पहले अनिरुद्धाचार्य का भी इसी तरह का बयान काफी वायरल हुआ था।
Premanand maharajs controversial statement only 2 4 out of 100 girls are pure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर ग्राउंड इनवेजन की तैयारी में अमेरिका? रूस का बड़ा दावा- शांति वार्ता सिर्फ एक कवर
Apr 17, 2026 | 04:30 PMLove and War की रिलीज डेट फाइनल, 2027 में बड़े पर्दे पर होगी टक्कर, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
Apr 17, 2026 | 04:26 PMचेरनोबिल में फिर तबाही का डर! 40 साल बाद बढ़ा रेडिएशन का खतरा, रूस के हमले से यूरोप में छाए संकट के बादल
Apr 17, 2026 | 04:10 PMअशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके की मौत से दफन हो जाएंगे के कई राज? सुषमा अंधारे बोलीं- हादसे में साजिश की बू
Apr 17, 2026 | 04:06 PM44 रुपये में सालभर चलेगा Jio नंबर? सच जानकर चौंक जाएंगे, सस्ता ट्रिक या बड़ा धोखा
Apr 17, 2026 | 04:04 PMWomen’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
Apr 17, 2026 | 04:01 PMमहिला आरक्षण विधेयक 2023: डिंपल यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-परिसीमन बीजेपी के सशक्तिकरण का हथियार
Apr 17, 2026 | 03:55 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM













