-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- This People Will Also Get Ayushman Vandana Card Know What Recommendation Of Parliamentary Committee
इन लोगों को भी मिलेगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड? जानें क्या है संसदीय कमेटी की सिफारिश
- Written By: अमन उपाध्याय
Ayushman Yojna: संसदीय समिति ने सुझाव दिया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दी जाए। इसके साथ ही, दिल्ली सरकार जल्द ही आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए राष्ट्रीय..

आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सांकेतिक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: संसद की एक स्थायी समिति ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को शामिल करने की पहल की सराहना की है। समिति ने यह सुझाव भी दिया है कि इस योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आयु सीमा को 60 वर्ष किया जाए, ताकि अधिक बुजुर्ग इसका लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य मंत्रालय के विभिन्न विभागों पर जारी समिति की रिपोर्ट में कई अहम सिफारिशें की गई हैं।
संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि आयुष्मान योजना के तहत कवरेज को और व्यापक बनाने के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड के आयु मानदंड में संशोधन किया जाए। वर्तमान में इस कार्ड के लिए पात्रता आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है, जिसे घटाकर 60 वर्ष किया जाना चाहिए। समिति ने यह भी सुझाव दिया कि इस बदलाव का लाभ सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना मिलना चाहिए। वर्तमान में, भारत की 40% से अधिक आबादी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रही है।
दिल्ली में भी जल्द होगा लागू
दिल्ली सरकार जल्द ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लागू करने के लिए नैशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हस्ताक्षर की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन यह 18 मार्च को हो सकती है। इस समझौते के बाद दिल्ली इस स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने वाला देश का 35वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य रहेगा जिसने इस योजना को स्वीकार नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
India Mental Health Data: चेन्नई-बेंगलुरु में तेजी से बढ़ रहा है मानसिक तनाव, दक्षिण भारतीय ले रहे अधिक टेंशन
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में AB-PMJAY लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल थी। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपनी स्वयं की स्वास्थ्य योजना शुरू करते हुए AB-PMJAY को लागू करने से इनकार कर दिया था।
29 अक्टूबर को बढ़ाया गया था योजना का दायरा
आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत देश की आर्थिक रूप से कमजोर 40% आबादी को स्वास्थ्य सुरक्षा दी जाती है। इस योजना के तहत 12.37 करोड़ परिवारों, यानी लगभग 55 करोड़ लोगों को हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है, जिससे वे अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने का फैसला किया था।
This people will also get ayushman vandana card know what recommendation of parliamentary committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMJahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
Jun 20, 2026 | 08:45 PMCocktail 2 Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
Jun 20, 2026 | 08:43 PMरोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
Jun 20, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














