-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- There Was A Discussion In Cwc Meeting About Losing Maharashtra Elections Rahul Gandhi Says Kharge Ji Take Action
महाराष्ट्र चुनाव हारने को लेकर CWC की मीटिंग में हुई चर्चा, राहुल गांधी बोले- खड़गे जी एक्शन लीजिए…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मीटिंग के दौरान खड़गे ने चुनावी प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में ईवीएम के कारण “गंभीर समझौता” हो रहा है, जिससे चुनावों की निष्पक्षता पर संदेह पैदा हो गया है।

खड़गे और राहुल गांधी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद, बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की एक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हार की जिम्मेदारी तय करने की बात कही और निर्णय लिया कि पार्टी में अब कठोर कदम उठाए जाएंगे। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस को अपनी चुनावी रणनीतियों और संगठन को सुधारने की जरूरत है, और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
मीटिंग के दौरान खड़गे ने EVM पर उठाए ये सवाल
मीटिंग के दौरान खड़गे ने चुनावी प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में ईवीएम के कारण “गंभीर समझौता” हो रहा है, जिससे चुनावों की निष्पक्षता पर संदेह पैदा हो गया है। खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस जल्द ही इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उनका कहना था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है।
रहुल गांधी ने खड़गे से कही या बात
राहुल गांधी ने भी बैठक में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खड़गे से कहा कि अब सख्ती से काम लेना होगा और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के अंदर आपसी मतभेदों पर भी चिंता जताई और कहा कि एकता की कमी और बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो रहा है। पीटीआई के मुताबिक, जब चुनावों को लेकर जवाबदेही तय करने की बात हो रही थी तो राहुल गांधी ने कहा, ‘‘खरगे जी, एक्शन लीजिए.’’ ऐसे में खड़गे ने सभी नेताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी। इस संदर्भ में पार्टी इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भी साथ लाने की योजना बना रही है। सीडब्ल्यूसी के नेताओं ने पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि चुनावों में सफलता प्राप्त की जा सके।
इसके अलावा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ईवीएम पर खड़गे के रुख से असहमत होते हुए इसका बचाव किया, जबकि जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी चुनावी प्रक्रिया पर अपनी चिंताओं को लेकर रैलियां और आंदोलन करेगी। वेणुगोपाल ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वाली टीम बनाई जाएगी, जो इन राज्यों का दौरा करके हार के कारणों का विश्लेषण करेगी।
देश की ताजा खबरे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
There was a discussion in cwc meeting about losing maharashtra elections rahul gandhi says kharge ji take action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














